Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी ने 'नैनोंवाले' सॉन्ग पर दिखाई अपनी कातिलाना अदाएं, देखिए वीडियो

मिस इंडिया 2022 विनर सिनी शेट्टी 4 साल की उम्र से डांस कर रही हैं। वह कमाल की भरतनाट्यम डांसर भी हैं। मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम करते ही शिनी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस सिनी शेट्टी के डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस देख तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी का डांस वीडियो वायरल

12:07 PM Jul 05, 2022 IST | Desk Team

मिस इंडिया 2022 विनर सिनी शेट्टी 4 साल की उम्र से डांस कर रही हैं। वह कमाल की भरतनाट्यम डांसर भी हैं। मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम करते ही शिनी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस सिनी शेट्टी के डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस देख तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी का डांस वीडियो वायरल

मिस इंडिया 2022 का
ताज अपने नाम करने वाली कर्नाटक की
सिनी शेट्टी इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर कोई सिनी की सुंदरता की तारीफ
कर रहा है वहीं ब्यूटी विद ब्रेन
सिनी एक बेहतरीन डांसर भी हैं। मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने
नाम करने के बाद सब लोग सिर्फ
सिनी के बारे में बात कर रहे है।

Advertisement

इसी बीच सिनी का एक डांस वीडियो सोशल
मीडिया बहुत देखा जा रहा है जिसमें ब्यूटी विद ब्रेन गजब के डांस मूव्स करती दिखाई
दे रही हैं, वैसे तो यह वीडियो साल 2021 में पोस्ट किया गया था लेकिन अब
सिनी के मिस वर्ल्ड बनने
के बाद यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद हर कोई उनके डांस की तारीफ कर रहा है।

सिनी शेट्टी डांस वीडियो

इस वायरल वीडियो में
सिनी शेट्टी नैनोंवाले नेगाने पर किलर डांस मूव्स
करती दिख रही हैं। अपने डांस वीडियो की वजह से सिनी की हर तरह खूब तारीफ हो रही
है।
सिनी के
एक्सप्रेशन और डांस मूव्स देख फैंस भी खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं।
इस वीडियो को सिनी ने मार्च 2021 में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था
, जिसके व्यूज अब सिनी के मिस इंडिया 2022 विनर बनने के बाद अचानक ही बढ़ने लगे
हैं।

बचपन से है डांस का शौक

बता दें कि सिनी शेट्टी को बचपन से ही डांस का शौक रहा है।
इसी शौक के कारण उन्होंने महज 4 साल की उम्र से ही डांस करना शुरू कर दिया था।
सिनी एक बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने 14 साल की उम्र तक भरतनाट्यम
डांस में अरेंजत्रम पूरा कर लिया था। सिनी कितनी कमाल की डांसर है इस बात की गवाही
तो उनका वायरल वीडियो भी दे रहा है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

क्या करती हैं सिनी शेट्टी

सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ है और वह कर्नाटक की मूल निवासी है। डांस
के साथ वो एक्टर
, मॉडल और कंटेंट क्रिएटर के रूप में भी काम करती
हैं।
सिनी ने अपनी
पढ़ाई-लिखाई मुंबई से की और अकाउंटिंग और फाइनैंस में डिग्री हासिल करने के बाद अब
वह सीएफए (चार्टेड फाइनैंशल एनालिस्ट) कोर्स कर रही हैं।

Advertisement
Next Article