Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अपने मालिक को ही खा गए 18 कुत्ते, 2-5 इंच की बस हड्डियां छोड़ी

पूरी दुनिया कुत्तों की वफादारी की मिसाल देते हुए रुकती नहीं है और ऐसा भी है जितने वफादार कुत्ते अपने मालिक के होते हैं उतना एक इंसान नहीं होता है।

01:25 PM Jul 11, 2019 IST | Desk Team

पूरी दुनिया कुत्तों की वफादारी की मिसाल देते हुए रुकती नहीं है और ऐसा भी है जितने वफादार कुत्ते अपने मालिक के होते हैं उतना एक इंसान नहीं होता है।

पूरी दुनिया कुत्तों की वफादारी की मिसाल देते हुए रुकती नहीं है और ऐसा भी है जितने वफादार कुत्ते अपने मालिक के होते हैं उतना एक इंसान नहीं होता है। लेकिर अमेरिका के टेक्सास में ऐसा कुछ हो गया है जिसे सुनकर सब दंग रह गए हैं। कई महीनों से टेक्ससा का रहने वाला शख्स लापता था। 
Advertisement
जब उस शख्स को खोजने की छानबीन चल रही थी उसमें पता चला कि उसके अपने पालतू 18 कुत्तों ने उसे खा लिया और मार दिया। बीते मंगलवार को मेडिकल एग्जामिनर ने बताया है कि कुत्तों की डीएनए टेस्ट से पता चला है कि उन्होंने अपने 57 साल के फ्रेडी मैक को चबा-चबाकर मार दिया है। यह कुत्तों के मल में हड्डी के टुकड़े मिले हैं। 

मैक बहुत बीमार चल रहे थे

खबरों के अनुसार बहुत बीमार मैक थे। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मैक को कुत्तों ने मारा है या फिर उनकी मौत के बाद कुत्तों ने उनका शव खा लिया। मैक के एक रिश्तेदार ने मई में उनके लापता होने के बारे में खबर दी थी। मैक के रिश्तेदार ने बताया कि अप्रैल से उनके परिवार ने उन्हें देखा नहीं था। 

हड्डियों के टुकड़े मिले जब

जब मैक के घर उनके परिवार वाले मिलने के लिए पहुंचे तो कुत्तों ने उन्हें जाने से रोक दिया। जब सरकारी अधिकारी कुत्तों का ध्यान भटकाकर घर में घुसे तो उन्हें वहां पर मैक नहीं मिल जिसके बाद वह वहां से वापस आ गए। इंसानों के बाल, हड्डियां और कपड़े घासों में उन्हें मिले थे। उन्होंने मिले हड्डियों के  टुकड़ों को डीएनए की टेस्टिंग के लिए भेज दिया। उसके बाद पता चला कि यह तो मैक की ही हड्डियां हैं। 

मौत के घाट उतारा 15 कुत्तों को

इस मामले में डिप्टी आरोन पिट्स ने बताया कि मैक के कपड़ों और बाल सहित पूरे शरीर को मिश्रित नस्ल के 18 कुत्तों ने खा लिया। उन कुत्तों ने मैक के शरीर में 2-5 इंच के हड्डियों के टुकड़ों के अलावा कुछ नहीं छोड़ा है। मैक के 18 कुत्तों में से दो को ताे उनके साथियों ने मार दिया। वहीं 13 को उनके आक्रमक व्यवहार के लिए मार दिया गया जबकि तीन को गोद लेने के लिए रखा हुआ है। 
Advertisement
Next Article