Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अम्पायरों से रन की गणना में गलती हुई : टफेल

ग्लैंड के साथ था जिसे आखिरी ओवर में ओवरथ्रो से छह रन मिले। मार्टिन गुप्टिल का थ्रो बेन स्टोक्स के बल्ले से लगकर सीमा रेखा पार चला गया था।

07:56 AM Jul 16, 2019 IST | Desk Team

ग्लैंड के साथ था जिसे आखिरी ओवर में ओवरथ्रो से छह रन मिले। मार्टिन गुप्टिल का थ्रो बेन स्टोक्स के बल्ले से लगकर सीमा रेखा पार चला गया था।

लंदन/मेलबर्न : पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर साइमन टफेल और के हरिहरन ने सोमवार को कहा कि विश्व कप फाइनल के अंपायरों ने इंग्लैंड को ‘ओवरथ्रो’ के लिये पांच के बजाय छह रन देकर गलत फैसला किया लेकिन इस पर आईसीसी ने टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। भाग्य इंग्लैंड के साथ था जिसे आखिरी ओवर में ओवरथ्रो से छह रन मिले। मार्टिन गुप्टिल का थ्रो बेन स्टोक्स के बल्ले से लगकर सीमा रेखा पार चला गया था। 
Advertisement
इंग्लैंड ने मैच टाई कराया और फिर सुपर ओवर भी टाई छूटा जिसके बाद ‘बाउंड्री’ गिनती की गयी और इंग्लैंड चैंपियन बन गया। श्रीलंका के कुमार धर्मसेना और दक्षिण अफ्रीका के मारियास इरासमुस मैदानी अंपायर थे। आईसीसी के पांच बार के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ अंपायर चुने गये टफेल ने कहा कि यह साफ गलती थी। यह बहुत खराब फैसला था। उन्हें (इंग्लैंड) पांच रन दिये जाने चाहिए थे छह रन नहीं। 
पूर्व भारतीय अंपायर के हरिहरन ने टफेल की हां में हां मिलाते हुए कहा कि कुमार धर्मसेना ने न्यूजीलैंड के विश्व कप के सपने को तोड़ दिया। यह छह नहीं पांच रन होने चाहिए थे। आईसीसी ने इस पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। उसके प्रवक्ता ने केवल इतना कहा कि अंपायर नियमों को ध्यान में रखकर मैदान पर फैसले करते हैं और नीतिगत मामलों में हम किसी तरह की टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।
Advertisement
Next Article