Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुंबई में मॉनसून की मार, डरा रहा मीठी नदी का जलस्तर, बाढ़ से 6 लोगों की मौत पानी में

02:58 PM Aug 19, 2025 IST | Neha Singh
Mithi River Water Level

Mithi River Water Level: इस बार की मानसून मुंबई वालों के लिए कहर बनकर बरसी है। वहां लोगों को बारिश की मार झेलनी पड़ रही है। सड़के, घर और दुकान सभी पानी में डूब गए हैं। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। आपको बता दें मीठी नदी के चलते लोगों का डर और भी बढ़ता जा रहा है। हर साल मानसून के समय यह नदी चर्चा में आती है। इस साल भी इसका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मीठी नदी का पानी रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया है, जिसके कारण सेंट्रल और हार्बर लाइन पर लोकल सेवा ठप हो गई है।

Advertisement
Mithi River Water Level

Mithi River Water Level:  अब तक 6 की मौत

बता दें, पिछले 24 घंटों में बारिश और बाढ़ के कारण 6 लोगों की मौत हो गई है। नांदेड़ जिले में 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राज्य आपदा प्रबंधन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीड में 1, मुंबई में 1 और नांदेड़ में 4 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में 3 लोग घायल हैं। महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में एनडीआरएफ की कुल 18 टीमें तैनात हैं, साथ ही एसडीआरएफ की 6 टीमें भी तैनात हैं। एसडीआरएफ ने अब तक नांदेड़ जिले के मुखेड़ तालुका में 293 लोगों को बचाया है।

Mithi River Flood: मुंबई में मीठी नदी को लेकर हाई अलर्ट

(Mithi River Mumbai Rain) मुंबई में मीठी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और इसके आसपास रहने वाले लोगों को स्थानांतरित किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी के पास न जाने की अपील की है। बताया गया है कि मीठी नदी का जलस्तर 3.9 मीटर तक बढ़ गया है। कुर्ला क्रांति नगर से 350 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। मीठी नदी का पानी कई स्टेशनों की पटरियों पर है। कुर्ला, साइन, चूना भट्टी स्टेशन की पटरियों पर जलभराव के कारण लोकल सेवाएं ठप हो गई हैं। बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

 

ये भी पढ़ें- Mumbai Schools Closed: मुंबई में बारिश से जगह-जगह जलभराव, स्कूल-कॉलेज बंद

Advertisement
Next Article