देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाएंगे मिथुन चक्रवर्ती, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान
01:10 PM Sep 30, 2024 IST | Saumya Singh
मिथुन चक्रवर्ती : दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर ये महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा, 'मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है।' पुरस्कार 8 अक्टूबर, 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।
Advertisement
Highlight :
Advertisement
- मिथुन चक्रवर्ती 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' से होंगे सम्मानित
- 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सम्मानित होंगे
- दादा साहब फाल्के पुरस्कार की घोषणा
पीएम मोदी ने मिथुन चक्रवर्ती को इस सम्मान के लिए दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मिथुन चक्रवर्ती को इस सम्मान के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'खुशी है कि मिथुन चक्रवर्ती को इंडियन सिनेमा में दिए गए अद्वितीय योगदान के लिए दादा साहेब अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है।' मिथुन दा ने इस सम्मान पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की समझ नहीं है कि वे इस सम्मान को कैसे व्यक्त करें, और उन्होंने इसे अपने परिवार और दुनियाभर के फैंस को समर्पित किया।
Advertisement

Advertisement

Join Channel
