टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Mizoram Chunav 2023: मिजोरम विधानसभा स्पीकर ने दिया इस्तीफा, भाजपा से लड़ेंगे चुनाव

06:17 PM Oct 11, 2023 IST | Prateek Mishra

मिजोरम में 7 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को बुधवार को उस समय झटका लगा, जब स्पीकर लालरिनलियाना सेलो ने अपने पद और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह भाजपा में शामिल होंगे, भगवा पार्टी के टिकट पर अगला चुनाव लड़ेंगे।

सेलो ने अपना त्यागपत्र डिप्टी स्पीकर एच. बियाकज़ौआ को सौंपा और उनसे इसे जल्द स्वीकार करने का अनुरोध किया। स्पीकर पद से हटने के बाद, 64 वर्षीय MNF नेता ने कहा कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे और भगवा पार्टी के टिकट पर 7 नवंबर का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सेलो ने मीडिया से कहा, “मैं मिजोरम के सर्वांगीण विकास के लिए MNF छोड़ दूंगा और भाजपा में शामिल हो जाऊंगा। चूंकि भाजपा अब केंद्र में सत्ता में है, मिजोरम को केंद्र सरकार से समर्थन और धन की आवश्यकता है।”

बता दें कि सत्तारूढ़ MNF ने पिछले महीने राज्य की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी लेकिन उसमें सेलो का नाम नहीं था। सेलो चैलफिल निर्वाचन क्षेत्र से चार बार विधानसभा के लिए चुने गए। भाजपा सूत्रों ने पुष्टि की कि सेलो को गुरुवार को भगवा पार्टी में शामिल किया जाएगा।

 

 

Advertisement
Advertisement
Next Article