Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Mizoram Election: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मोदी-शाह सहित इन 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल

09:44 PM Oct 20, 2023 IST | Prateek Mishra

भाजपा ने मिजोरम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल, स्मृति ईरानी, अर्जुन मुंडा, किरेन रिजिजू, प्रतिमा भौमिक, संबित पात्रा और अनिल एंटनी सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।

भाजपा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा सहित पूर्वोत्तर राज्यों के कई दिग्गज नेताओं को भी मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है। बता दें कि मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

 

 

Advertisement
Advertisement
Next Article