टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मिजोरम : हनथियाल जिले में हुआ बढ़ा हादसा, पत्थर खदान का हिस्सा गिरने से कई मजदुर फंसे, 15 के मरने की आशंका

हनथियाल जिले के मौदढ़ में सोमवार देर रात को एक बड़ा हादसा हो गया जहां पत्थर खदान का एक बड़ा हिस्सा गिर गया जिसमे कम से कम 15 लोगों के मरने की आशंका है।

02:17 AM Nov 15, 2022 IST | Desk Team

हनथियाल जिले के मौदढ़ में सोमवार देर रात को एक बड़ा हादसा हो गया जहां पत्थर खदान का एक बड़ा हिस्सा गिर गया जिसमे कम से कम 15 लोगों के मरने की आशंका है।

देश के उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम के हनथियाल जिले के मौदढ़ में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया जहां पत्थर खदान का एक बड़ा हिस्सा गिर गया जिसमे कम से कम 15 लोगों के मरने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मिजोरम आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, एक निजी कंपनी की पत्थर खदान का एक बड़ा हिस्सा अचानक उस समय धराशायी हो गया जब मजदूर पत्थर के गड्ढे में काम कर रहे थे। सोमवार देर रात तक कोई शव नहीं निकाला जा सका, जबकि विभिन्न एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान जारी था। 
मिजोरम से बाहर के हैं ज्यादातर मजदूर  : अधिकारी 
खबरों के मुताबिक इलाके के कुछ ग्रामीणों के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर लंच ब्रेक से लौट रहे थे। हनथियाल जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजॉय गुरुंग ने खदान में काम देखने वाले एक ठेकेदार के हवाले से कहा कि लगभग 12 लोगों की मौत होने की सूचना है। गुरुंग ने मीडिया से कहा, मरने वालों की सही संख्या का पता बचाव अभियान के पूरा होने के बाद चलेगा। इस बीच, आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि, उन्हें अभी तक हनथियाल जिले के उपायुक्त से विस्तृत रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन उन्हें बताया गया कि खदान में पांच उत्खनन और अन्य ड्रिलिंग मशीनें दब गई हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि, मजदूर ज्यादातर मिजोरम से बाहर के हैं।
पुलिस और असम राइफल्स के जवानों ने शुरू किया बचाव अभियान 
बता दें कि, राजधानी आइजोल से करीब 160 किमी दूर स्थित पत्थर की खदान ढाई साल से चालू थी। हादसे के बाद आपदा प्रबंधन अधिकारी, जिला प्रशासन, पुलिस और यंग मिजो एसोसिएशन के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। खोज और बचाव अभियान में सहायता के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, मिजोरम सशस्त्र पुलिस कर्मियों, सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स के जवानों को भी बुलाया गया। यह निजी कंपनी हनथियाल और डॉन गांव के बीच राजमार्ग का निर्माण कर रही है, जिसके लिए खदान से पत्थर इकट्ठा करती है।
Advertisement
Advertisement
Next Article