टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हिंदुत्व को आगे ले जाने के लिए स्वेच्छा से आए है विधायक, जल्द ही लौटेंगे मुंबई : एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने, उनके समूह के 20 विधायकों के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले दल के संपर्क में होने के दावे को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही मुंबई लौटेंगे। उ

02:46 PM Jun 28, 2022 IST | Desk Team

एकनाथ शिंदे ने, उनके समूह के 20 विधायकों के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले दल के संपर्क में होने के दावे को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही मुंबई लौटेंगे। उ

महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने, उनके समूह के 20 विधायकों के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले दल के संपर्क में होने के दावे को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही मुंबई लौटेंगे। उन्होंने शिवसेना से उनके समूह के उन विधायकों से नाम का खुलासा करने को कहा, जो कथित रूप से पार्टी के संपर्क में हैं।
हिंदुत्व को आगे ले जाने के लिए स्वेच्छा से यहां आए हैं विधायक : शिंदे
बता दें कि, शिंदे और उनके समूह के विधायक पिछले एक सप्ताह से यहां गुवाहाटी के एक लग्जरी होटल में ठहरे हुए हैं। शिंदे ने होटल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उनके पास 50 विधायकों का समर्थन है। उन्होंने कहा, ये सभी विधायक हिंदुत्व को आगे ले जाने के लिए स्वेच्छा से यहां आए हैं।
Advertisement

20 विधायक हमारे संपर्क में है : शिवसेना
शिवसेना ने दावा किया है कि गुवाहाटी में शिंदे के साथ होटल में ठहरे हुए पार्टी के करीब 20 विधायक उसके संपर्क में है और वे महाराष्ट्र लौटना चाहते हैं।

Advertisement
Next Article