Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MLC Sunil Singh : बिहार विधान परिषद से राजद नेता सुनील सिंह की जा सकती है सदस्यता

10:24 PM Jul 25, 2024 IST | Abhishek Kumar

 MLC Sunil Singh : राजद के नेता सुनील सिंह की विधान परिषद से सदस्यता जा सकती है। आचार समिति ने उनकी सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा कर दी है। यह पूरा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री से जुड़ा हुआ है।

 MLC Sunil Singh : सुनील सिंह की जा सकती है सदस्यता

राजद के नेता सुनील सिंह की विधान परिषद से सदस्यता जा सकती है। आचार समिति ने उनकी सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा कर दी है। यह पूरा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि पिछले सत्र में सदन के अंदर राजद के एमएलसी सुनील सिंह और मोहम्मद कारी सोहैब ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री की थी। सत्ताधारी सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया था और इसे विधान परिषद की आचार समिति में ले गए थे।

Advertisement

 MLC Sunil Singh : आरोप लगाया गया था कि यह सदन की मर्यादा के खिलाफ है और इनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग रखी गयी थी। आचार समिति ने इस मामले में एमएलसी सुनील सिंह को दोषी पाया है। आचार समिति ने सिंह की सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा कर दी है। बताया जाता है कि सोहैब ने समिति के पास अपनी गलती मान ली थी।

इस संबंध में राजद के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पूछा गया तब उन्होंने कहा कि यह तानाशाही है। आखिर किस आधार पर यह किया जा रहा है। किसी की सदस्यता आप ऐसे ही खत्म कर दोगे। लेकिन, आप देखिए जिनकी भी सदस्यता समाप्त की गई है, जनता का क्या जवाब रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article