W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Modern Brocade Outfits: सेलेब्स से सीखें ब्रोकेड के नए फैशन ट्रेंड्स और स्टाइलिंग आइडियाज़

12:47 PM Apr 07, 2025 IST | Arpita Singh
modern brocade outfits  सेलेब्स से सीखें ब्रोकेड के नए फैशन ट्रेंड्स और स्टाइलिंग आइडियाज़
Advertisement

आपमें से अधिकतर लोग यही सोचते होंगे कि ब्रोकेड से सिर्फ लहंगा और साड़ी ब्लाउज बनवाए जा सकते हैं, जबकि सच तो यह है कि ब्रोकेड का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है।

यह अब मॉडर्न सिलूएट्स में आने लगा है, जो कॉन्टेमप्ररी भी हैं। इस शादी के सीजन आप इस बार ब्रोकेड फैब्रिक के साथ एक्सपेरिमेंट कीजिए और ब्रोकेड पैंट सूट, जम्पसूट बनवा लीजिए।

अदिति का यह पैंट सूट ब्रोकेड फैब्रिक में भी बना है, जिसका कलर रानी पिंक है। यह शादी के मौसम में पहनने के लिए परफेक्ट है।

यदि यह वी नेकलाइन में हो तो इसके साथ आप लेयर्ड नेकलेस ट्राई कर सकती हैं, इसका लुक और निखर जाएगा। 

अनन्या पांडे का यह क्लासिक ब्रोकेड स्कर्ट लुक हमें बहुत पसंद आया क्योंकि यह हल्के सर्दी वाले मौसम में भी चल जाएगा।

आप चाहें तो गोल्डन शेड या और किसी रंग का भी ब्लाउज या टॉप ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ चोकर, लॉन्ग नेकलेस, काजल और बिंदी के साथ आपका लुक निखर जाएगा। 

साड़ी से बना यह गाउन इतना खूबसूरत है कि हमारा दिल इस पर आ गया। अमित अग्रवाल ने इस गाउन के लिए मल्टी कलर ब्रोकेड साड़ी को चुना और उससे इस गाउन को बनवाया।

साथ में बैंडयू ब्लाउज इसे मॉडर्न और सेक्सी लुक दे रहा है। इसके साथ प्रियंका ने चोकर और कान में स्टड्स पहने हैं, जो बहुत सुंदर दिख रहे हैं। 

यदि आपको पैंट सूट पसंद है, तो मीरा कपूर का मिंट ग्रीन सिल्क ब्रोकेड पैंट सूट आपकी पहली पसंद होना चाहिए। यह पहले से हेवी लुक में है।

आप चाहें तो इन दोनों पीसेज को अलग अलग भी पहन सकती हैं, मिक्स और मैच के बाद भी इनका लुक शानदार रहेगा। 

करिश्मा कपूर ने हाल में कई ब्रोकेड ड्रेसेज पहने हैं, जिनमें से यह शुरुआती लुक है। यह पायल खंडवाला लेबल से ब्रोकेड कुर्ता सेट है। यह अपने आप में एक नया कॉम्बिनेशन है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Arpita Singh

View all posts

Advertisement
×