मोदी कैबिनेट विस्तार और भाजपा अध्यक्ष मसला खरमास से अटका
मोदी सरकार के पहले मंत्रिपरिषद विस्तार और भाजपा में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की घोषणा में देरी के पीछे खरमास को वजह बताया जा रहा है।
04:10 PM Dec 25, 2019 IST | Shera Rajput
मोदी सरकार के पहले मंत्रिपरिषद विस्तार और भाजपा में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की घोषणा में देरी के पीछे खरमास को वजह बताया जा रहा है।
Advertisement
सूत्रों का कहना है कि 14 दिसंबर से शुरू हुए खरमास के 14 जनवरी तक खत्म होने के बाद ही भाजपा सरकार और संगठन से जुड़े शुभ काम कर सकती है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा हर शुभ काम मुहूर्त देखकर ही करने में यकीन रखती है। भाजपा में इन दिनों संगठन चुनाव चल रहे हैं। दिसंबर तक पार्टी में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा हो जाने का लक्ष्य था। मगर 14 दिसंबर से एक महीने के लिए खरमास के कारण अभी घोषणा नहीं हो सकी है।
सूत्र बता रहे हैं कि कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ही अगले तीन साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे। वजह कि पार्टी में एक व्यक्ति एक पद की परंपरा रही है। ऐसे में संगठन चुनाव पूरा होने तक गृह मंत्री पद के साथ अमित शाह अध्यक्ष का भी पद संभाल रहे हैं। पार्टी के संविधान के मुताबिक 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन चुनाव हो जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है।
उधर 30 मई 2019 को बनी मोदी सरकार के करीब सात महीने होने जा रहे हैं। अब तक मंत्रिपरिषद का विस्तार नहीं हुआ है। सूत्र बताते हैं कि खरमास खत्म होने पर 14 जनवरी के बाद कैबिनेट फेरबदल भी हो सकता है।
Advertisement