W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख को सर्वोच्च प्राथमिकता दी : जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर के राज्यों और नव निर्मित केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

05:20 PM Dec 08, 2019 IST | Shera Rajput

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर के राज्यों और नव निर्मित केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों  जम्मू कश्मीर व लद्दाख को सर्वोच्च प्राथमिकता दी   जितेंद्र सिंह
Advertisement
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर के राज्यों और नव निर्मित केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
Advertisement
Advertisement
सिंह की अगुवाई वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय और मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के नेतृत्व वाली नगालैंड सरकार के बीच उच्च स्तरीय बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीते पांच साल में नगालैंड में काफी बदलाव हुए हैं।
Advertisement
उन्होंने कहा कि नगालैंड आज शांति और विकास के क्षेत्र में एक उदाहरण के रूप में उभरा है। उसने अतीत के सभी कड़वे अनुभवों को परे रख दिया है तथा उसी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है जिससे भारत के कुछ विकसित राज्य आगे बढ़ते हैं।
उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी जिस दिन प्रधानमंत्री बने थे, उसी दिन से वह इस बात पर जोर दे रहे हैं कि नगालैंड जैसे दूर-दराज़ के राज्यों को विकास के स्तर पर अन्य राज्य के बराबर लाया जाए।
सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सुदूर क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, जिसमें पूर्वोत्तर क्षेत्र के आठ राज्य और नव निर्मित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×