‘देश की बदहाली के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार’
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई, जीएसटी व नोटबंदी, आर्थिक मंदी के लिए केन्द्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार से 10 दिन का राज्य व्यापी हल्ला बोल अभियान शुरू किया है।
05:53 AM Nov 17, 2019 IST | Desk Team
नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई, जीएसटी व नोटबंदी, आर्थिक मंदी के लिए केन्द्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार से 10 दिन का राज्य व्यापी हल्ला बोल अभियान शुरू किया है। पहले दिन इसके तहत नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के आरके पुरम में आक्रोश रैली निकाली गई। आक्रोश रैली में कांग्रेस ने मोदी सरकार व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Advertisement
जनसभा के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां लेकर क्षेत्र के मुख्य बाजारों में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने इस मौके पर कहा कि आजादी के बाद देश सबसे बड़ी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे नौजवान नौकरियों के लिए मारे-मारे फिर रहे है। यह हैरत की बात है कि 18-23 साल की उम्र के 74 प्रतिशत नौजवान कॉलेज ही नहीं जा पाते।
जो नौजवान स्नातक है, उन्हें भी आज नौकरी नहीं मिल रही हैं। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि मोदी सरकार आंकड़ों की बाजीगरी छोड़कर अगर वास्तविकता देखेगी तो वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में जीडीपी 5 प्रतिशत के निचले स्तर पर रही हैं। कीर्ति आजाद ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि पर मिलने वाली ब्याज दर को 8.7 प्रतिशत से घटाकर 7.9 प्रतिशत कर दिया है।
महंगाई भत्ता जहां कांग्रेस ने 2006 के बाद 107 प्रतिशत तक बढ़ाया था, आज मोदी सरकार ने महंगाई भत्ता में केवल 17 प्रतिशत की वृद्धि की है, जो सीधे तौर पर सरकारी कर्मचारियों के साथ विश्वासघात है। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा, दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी, निगम के पूर्व नेता जितेन्द्र कोचर आदि ने भी संबोधित किया। ली की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एडवोकेट विरेन्द्र कसाना ने की।
Advertisement