W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दोबारा सत्ता सँभालते ही मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहीदों के बच्चों की स्कॉलरशिप बढ़ाई

मोदी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद पहला निर्णय देश की रक्षा में प्राणों की बाजी लगाने वाले शहीदों के परिजनों के लिए लिया है जिसमें उनके बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृति की राशि में वृद्धि करने के साथ-साथ आतंकवादी और माओवादी हमलों में शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों को भी इसके दायरे में लाया गया है।

01:11 PM May 31, 2019 IST | Ujjwal Jain

मोदी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद पहला निर्णय देश की रक्षा में प्राणों की बाजी लगाने वाले शहीदों के परिजनों के लिए लिया है जिसमें उनके बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृति की राशि में वृद्धि करने के साथ-साथ आतंकवादी और माओवादी हमलों में शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों को भी इसके दायरे में लाया गया है।

दोबारा सत्ता सँभालते ही मोदी सरकार का बड़ा फैसला  शहीदों के बच्चों की स्कॉलरशिप बढ़ाई
Advertisement
मोदी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद पहला निर्णय देश की रक्षा में प्राणों की बाजी लगाने वाले शहीदों के परिजनों के लिए लिया है जिसमें उनके बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृति की राशि में वृद्धि करने के साथ-साथ आतंकवादी और माओवादी हमलों में शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों को भी इसके दायरे में लाया गया है।
Advertisement
Advertisement
केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आज यहां हुई पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘‘ हमारी सरकार का पहला निर्णय देश की रक्षा करने वालों को समर्पित है।
 राष्ट्रीय रक्षा निधि से दी जाने वाली प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना में बदलावों को मंजूरी दी गयी है और आतंकवादी तथा माओवादी हमलों में शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों को भी यह छात्रवृति दी जायेगी। ’’
इस योजना के तहत शहीदों के बेटों को दी जाने वाली 2000 रूपये प्रति माह की राशि बढाकर 2500 और बेटियों को दी जाने वाली राशि 2250 रूपये से बढाकर 3000 रूपये प्रति माह की गयी है।


 

आतंकवादी और माओवादी हमलों में शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों को भी अब इसके दायरे में लाया गया है। हर साल 500 पुलिसकर्मियों के बच्चों को यह छात्रवृति दी जायेगी। गृह मंत्रालय इसके लिए नोडल मंत्रालय होगा।

राजनीति को राष्ट्र सेवा का माध्यम मानते है ओडिशा के मोदी प्रताप चंद्र सारंगी

Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×