Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Modi सरकार को उखाड़ फेंकने को जनता तैयार - राबड़ी देवी

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता राबड़ी देवी ने आज कहा कि होने वाले लोकसभा चुनाव में केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत नरेन्द्र

06:59 PM Jan 01, 2019 IST | Desk Team

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता राबड़ी देवी ने आज कहा कि होने वाले लोकसभा चुनाव में केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत नरेन्द्र

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता राबड़ी देवी ने आज कहा कि होने वाले लोकसभा चुनाव में केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत नरेन्द्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये जनता पूरी तरह से तैयार बैठी है और बिहार में पार्टी की ओर से इसके लिये जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने यहां अपने सरकारी आवास पर नववर्ष के मौके पर मिलने आये पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में राजद नीत महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में गोलबंद होने की सलाह देती नजर आयीं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की गैर मौजूदगी न खले इसके लिये वह श्री यादव के अंदाज में ही पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ने में लगी रहीं।

महागठबंधन की जीत में अहम भूमिका निभाएगा दलित समाज : मांझी

राजद विधानमंडल दल की नेता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिये पार्टी ने कमर कस ली है और पार्टी की ओर से जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। इस बार के चुनाव में जनता केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को हर हाल में उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की जुमलेबाजी नहीं चलने वाली।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नये वर्ष में देश की जनता ने यह संकल्प लिया है कि लोकसभा के चुनाव में केंद्र से मोदी सरकार को और वर्ष 2020 में होने वाले बिहार विधानसभा के चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार को हर हाल में उखाड़ फेंकना है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से और बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि अब हर हाल में श्री मोदी और श्री कुमार को सत्ता से हटना होगा।

राजद विधानमंडल दल की नेता ने राजद अध्यक्ष श्री यादव के नववर्ष के मौके पर साथ नहीं होने को लेकर कहा कि उनकी कमी बहुत खल रही है। श्री यादव की कमी परिवार को तो खल ही रही है उससे अधिक बिहार की जनता उन्हें अपने बीच नहीं पाकर मिस कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री यादव का चारा घोटाले में नाम नहीं है फिर भी उन्हें झूठे मामले में फंसा दिया गया। इसी तरह रेलवे होटल घोटाले में भी उन्हें फंसाया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बात पर खुशी जाहिर की है कि उनके बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव और छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव दोनों ही बेहतर ढंग से पार्टी चला रहे हैं। दोनों ही अपनी -अपनी जिम्मेवारी संभाल रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article