W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दो वर्ष में 800 से अधिक हिंदुओं, 35 मुसलमानों ने धर्म परिवर्तन की अनुमति मांगी: रुपाणी

गुजरात धार्मिक स्वतंत्रता कानून के अनुसार यदि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो उसे इसके लिए सरकारी प्राधिकारियों से अनुमति लेना अनिवार्य है।

09:38 AM Jul 02, 2019 IST | Desk Team

गुजरात धार्मिक स्वतंत्रता कानून के अनुसार यदि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो उसे इसके लिए सरकारी प्राधिकारियों से अनुमति लेना अनिवार्य है।

दो वर्ष में 800 से अधिक हिंदुओं  35 मुसलमानों ने धर्म परिवर्तन की अनुमति मांगी  रुपाणी
Advertisement
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने विधानसभा को मंगलवार को बताया कि राज्य में पिछले दो साल में 863 हिंदुओं और 35 मुसलमानों समेत 911 लोगों ने अपने धर्मांतरण के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी है। राज्य के गृह मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले रुपाणी ने लिखित उत्तर में बताया कि 911 में से 689 लोगों को अनुमति दी गई है।
Advertisement
Advertisement
गुजरात विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार को प्रश्नकाल से आरंभ हुआ। कांग्रेस के विधायकों ने गृह विभाग से धर्म परिवर्तन के लिए आवेदन देने वाले लोगों की पिछले दो साल (31 मई 2019 तक) की जानकारी मांगी थी। उसी के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह सूचना दी।
रुपाणी ने बताया कि 911 आवेदन पत्रों में से हिंदुओं के 863 , मुसलमानों के 35, इसाइयों के 11, खोजा का एक और बौद्ध का एक आवेदन मिला है। उन्होंने बताया कि धर्म परिवर्तन की अनुमति मांगने वाले हिंदुओं में सर्वाधिक संख्या सूरत जिले (474) के लोगों की है। इसके बाद जूनागढ़ (152) और आणंद (61) के हिंदुओं ने आवेदन किया है।
गुजरात धार्मिक स्वतंत्रता कानून के अनुसार यदि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो उसे इसके लिए सरकारी प्राधिकारियों से अनुमति लेना अनिवार्य है। जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए यह कानून 2008 में लागू किया गया था।
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×