Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मोदी 24 अप्रैल को जम्मू दौरे पर, जितेंद्र, गिरिराज ने की तैयारियों की समीक्षा

केंद्रीय मंत्री जितेंद, सिंह और गिरिराज सिंह ने सोमवार को राष्ट्रव्यापी‘पंचायती राज दिवस’के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी की 24 अप्रैल को होने वाली जम्मू यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।

10:46 PM Mar 28, 2022 IST | Desk Team

केंद्रीय मंत्री जितेंद, सिंह और गिरिराज सिंह ने सोमवार को राष्ट्रव्यापी‘पंचायती राज दिवस’के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी की 24 अप्रैल को होने वाली जम्मू यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।

केंद्रीय मंत्री जितेंद, सिंह और गिरिराज सिंह ने सोमवार को राष्ट्रव्यापी‘पंचायती राज दिवस’के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी की 24 अप्रैल को होने वाली जम्मू यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। मंत्रिद्वय ने नयी दिल्ली के पृथ्वी भवन में छह विज्ञान विभागों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद, जैव प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष / इसरो, परमाणु ऊर्जा और पृथ्वी विज्ञान के साथ ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग की एक संयुक्त बैठक बुलाई। बैठक में ग्रामीण विकास और पंचायती राज के विषयों पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के एकीकरण के विभिन्न पहलुओं और संभावनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान श्री जितेंद, सिंह ने आयोजन में पारंपरिक स्टालों के बजाय नवीनतम तकनीक का प्रदर्शन करने का प्रस्ताव रखा। गिरिराज सिंह ने कहा कि इस आयोजन के बाद ग्रामीण विकास और पंचायती राज से संबंधित क्षेत्रों में कई विज्ञानिक और प्रौद्योगिकी नवाचार होंगे।
Advertisement
किसानों की आय दोगुनी करने वाली उपज की लगाई जाएगी प्रदर्शनी
जम्मू जिले में पल्ली नाम की पंचायत को इस साल पंचायती राज दिवस समारोह के लिए चुना गया है। समारोह में किसानों, सरपंचों, पंचों और ग्राम प्रधानों को उनकी आय और उपज में सुधार करने में सक्षम बनाने के लिए नवीनतम नवाचारों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। लाखों ग्राम पंचायतें इस कार्यक्रम को वस्तुत: कनेक्ट और देख सकेंगी। यह कार्यक्रम भले ही भौतिक रूप से जम्मू में आयोजित किया जाएगा, लेकिन देश भर की लाखों ग्राम पंचायतें इस कार्यक्रम को वर्चुअली देखेंगी।
 
Advertisement
Next Article