Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

योग दिवस कार्यक्रम के लिए रांची पहुंचेंगे मोदी

मोदी गुरुवार रात दस बजे रांची पहुंचेंगे। उनका स्वागत झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी।

01:49 PM Jun 20, 2019 IST | Desk Team

मोदी गुरुवार रात दस बजे रांची पहुंचेंगे। उनका स्वागत झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुरुवार रात रांची पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मोदी गुरुवार रात दस बजे रांची पहुंचेंगे। उनका स्वागत झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी। 
Advertisement
प्रधानमंत्री राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। वह शुक्रवार सुबह रांची के प्रभात तारा ग्राउंड में कार्यक्रम में भाग लेंगे। 
रांची उपायुक्त राय महिपत रे ने मीडिया से कहा, “कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। हमने प्रतिभागियों को ग्राउंड में लाने के लिए बस की व्यवस्था की है। बसें मध्य रात्रि के बाद 1 बजे से 3 बजे तक चलेंगी, सभी प्रतिभागियों को सुबह 4 बजे तक ग्राउंड में पहुंचना है।”
उन्होंने कहा, “करीब 40,000 लोगों के भाग लेने की संभावना है। 10,000 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है और 4,500 लोगों ने इसके पास मांगें हैं।” रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनीश गुप्ता ने कहा, “व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर ग्यारह प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। करीब 100 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। “पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के लिए 4,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। 

चमकी बुखार : बलिया के अस्पतालों को एलर्ट रहने के निर्देश

Advertisement
Next Article