Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मोहाली: MMS लीक का क्या है शिमला से कनेक्शन? जानिए आरोपियों को होगी कितने साल की सजा

पंजाब के महोली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई थी।चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो को लीक और वायरल किया गया।

01:24 PM Sep 19, 2022 IST | Desk Team

पंजाब के महोली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई थी।चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो को लीक और वायरल किया गया।

पंजाब के मोहाली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई थी।चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो को लीक और वायरल किया गया।इस पर अब बवाल बढ़ता ही जा रह है। इस मामले में अबतक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो लोगों को शिमला से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर आईपीसी की धारा 354C और आईटी एक्ट की धारा 66 E के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।  
Advertisement
छात्राओं के प्रदर्शन की वजह से यूनिवर्सिटी में 6 दिनों के लिए क्लासेस बंद कर दी गई है, और इसके साथ ही कॉलेज की वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया। बताया गया कि इनमें से एक वार्डन का वीडियो भी वायरल किया गया। 
दरअसल आपको बता दें कि छात्राओं के वीडियो को लीक और वायरल किया गया था। पुलिस ने इस मामले में एआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन यूनिवर्सिटी में बवाल जारी है। सोशल मीडिया पर वीडियो के लीक होते ही प्रदर्शन शुरु हो गया था। लगातार छात्राएं आरोपी छात्रा की मांग की जा रही है। इस पूरे मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, यूनिवर्सिटी की घटना काफी ज्यादा दुखद है और सभी लड़कियां हमारी बेटियां है। इस मामले मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।  
Advertisement
Next Article