Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर पत्नी ने लगाए संगीन आरोप, लड़कियों से अवैध संबंधों के सबूत किए वायरल !

NULL

12:47 PM Mar 07, 2018 IST | Desk Team

NULL

जिन लोगों को हम अपना आइडियल मानते है वही लोग आजकल ऐसे काम कर जाते है जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आजकल इंसान के लिए रिश्तों की अहमियत क्या रह गयी है ये भी समझना बहुत मुश्किल है। विश्वास जिस तरह रिश्तों में खत्म हो रहा है हर इंसान खुदगर्ज़ सा दिखाई देता है। ऐसा कई बार देखा गया है कि पति-पत्नी के रिश्ते में एक की ईमानदारी के बाद बाई दूसरा दग़ा देता है। जब बात हद से आगे निकल जाती है तो रिश्ते का टूटना तय हो जाता है। ऐसा नहीं है कि यह आम आदमी के साथ ही हो, ऐसी बातें स्टार्स लोगों के भी साथ होती रहती हैं।

Advertisement
पत्नी का आरोप सुनकर नहीं होगा एक बार यक़ीन: बॉलीवुड के रिश्तों के बारे में तो आप जानते ही हैं। चमक-धमक की इस दुनिया में रिश्तों का टूटना और जुड़ना आम बात है। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के बारे में नहीं बल्कि खेल जगत के बारे में बताने जा रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के मुहम्मद शमी को किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है। इन्होंने अपने टैलेंट के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में उनके ऊपर उनकी पत्नी ने हैरान करने वाले आरोप लगाए हैं, जी हाँ मुहम्मद शमी की पत्नी के आरोप सुनकर एक बार आपको यक़ीन नहीं होगा।

कई महिलाओं से हैं शमी के नाजायज़ सम्बंध:जानकारी के अनुसार मुहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहाँ ने उनके ऊपर एक्स्ट्रा मैरिटल अफ़ेयर होने का आरोप लगाया है। जहाँ के अनुसार शमी के कई महिलाओं के साथ अवैध रिश्ते हैं। इनमें से कई विदेशी महिलाएँ भी शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हसीन जहाँ ने अपने फ़ेसबूक मैसेंजर और वाट्सएप पर कुछ स्क्रीन शॉट्स शेयर किया है। इसके आधार पर उन्होंने दावा किया है कि मुहम्मद शमी के कई महिलाओं से नाजायज़ सम्बंध हैं। हसीन जहाँ के अनुसार उनके पास पति शमी के ख़िलाफ़ कई पुख़्ता सबूत भी हैं

सबूत के तौर पर शेयर की लड़कियों से चैट की तस्वीरें:इन सबूतों से यह बात साबित हो जाती है कि मुहम्मद शमी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफ़ेयर हैं। हसीन जहाँ का आरोप है कि उनके पति का कई ग़ैर महिलाओं से जिस्मानी रिश्ता है। केवल यही नहीं हसीन जहाँ ने यह आरोप लगाया है कि दक्षिण अफ़्रीका से लौटने के बाद शमी ने उनके साथ मारपीट भी की।

जानकारी के लिए आपको बता दें इस समय शमी धर्मशाला में देवधर ट्राफ़ी खेल रहे हैं। हसीन जहाँ के सबूत के तौर पर शमी के मोबाइल से लड़कियों के साथ की गयी चैट को शेयर किया है। इसमें शमी ने अश्लील बातें की है।

शमी की पत्नी रह चुकी हैं मॉडल: कुछ विदेशी महिलाओं को गर्लफ़्रेंड बताते हुए फ़ोटो भी शेयर की गयी है। ये सभी पोस्ट पिछले दो-तीन दिनों के अंदर ही किए गए हैं। आपको बता दें जून 2014 में कोलकाता की रहने वाली हसीन जहाँ से मुहम्मद शमी ने शादी की थी।

दोनो की एक बेटी आयरा भी है। शमी की पत्नी हसीन जहाँ एक मॉडल भी रह चुकी हैं। अपनी पत्नी के साथ फ़ोटो शेयर करके शमी कई कट्टरपंथी समूहों के निशाने पर आ चुके हैं। शमी भारतीय टीम में फ़ास्ट बॉलर हैं। उनके पिता तौसिफ़ अली भी अपने ज़माने में फ़ास्ट बॉलर थे।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Advertisement
Next Article