टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Mohan Yadav ने रक्षाबंधन पर 1500 रुपए देने का किया ऐलान, कांग्रेस नेता ने साधा निशाना

05:00 PM Aug 10, 2024 IST | Abhishek Kumar

रक्षाबंधन से पहले मध्य प्रदेश सरकार(Mohan Yadav) ने लाडली बहनों को 1,500 रुपए उपहार स्वरूप देने का ऐलान किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसकी घोषणा की, जिसका विरोध कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने किया है। उनके मुताबिक ये राजनीति से प्रेरित है।

Highlights
. Mohan Yadav MP के बहनों को देंगे उपहार
. रक्षाबंधन पर 1,500 रुपए देने का किया ऐलान
. इसको लेकर कांग्रेस नेता ने निशाना साधा

Mohan Yadav MP के बहनों को देंगे उपहार

रक्षाबंधन से पहले मध्य प्रदेश सरकार(Mohan Yadav) ने लाडली बहनों को 1,500 रुपए उपहार स्वरूप देने का ऐलान किया है। वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा, रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की सभी बहन बेटियों को बहुत–बहुत बधाई। इस मौके पर प्रदेश सरकार ने सभी लाडली बहनों के खाते में उचित राशि डालने का ऐलान किया है, जिसमें से चुनाव की बू आ रही है। प्रदेश की जनता इस बारे में सब जानती है। आगामी उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए यह ऐलान किया गया है।

Advertisement

शर्मा ने कहा कि पहले यह ऐलान किया गया था कि सभी लाडली बहनों के खाते में 3 हजार रुपए डाले जाएंगे, लेकिन मेरा सवाल यह है कि आखिर जो राशि सरकार की ओर से देने की बात कही गई थी, वो क्यों नहीं दी जा रही है। मैं समझता हूं कि सरकार को तीन हजार रुपए डालने चाहिए थे, लेकिन अफसोस ऐसा नहीं किया जा रहा है।

दरअसल, प्रदेश सरकार(Mohan Yadav) ने बीते दिनों महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाने का भी ऐलान किया। जिस पर अब पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर क्यों राज्य सरकार की ओर से महज महिलाओं को ही यह सिलेंडर मुहैया कराया जा रहा है। मेरा कहना है कि जिन घरों में पुरुषों के नाम पर गैस सिलेंडर का रजिस्ट्रेशन है, उन्हें भी इसी कीमत पर यह सिलेंडर मुहैया कराया जाना चाहिए, क्योंकि उस घर में भी तो महिलाएं रहती हैं। इससे महिलाओं को भी तो इसका फायदा मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article