Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मोहन यादव ने दो पूर्व प्रधानमंत्रियों और स्वामीनाथन को भारत रत्न देने के फैसले का स्वागत किया

12:20 AM Feb 10, 2024 IST | Sagar Kapoor

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्रियों चौधरी चरण सिंह और पी वी नरसिम्हा राव तथा कृषि वैज्ञानिक डॉ एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करने के केन्द्र सरकार के फैसले का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी का किया आभारव्यक्त
मुख्यमंत्री ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों के योगदान को याद करने और उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत चौधरी चरण सिंह ने अपनी कार्यशैली से सर्वहारा वर्ग में अपनी विशेष छवि बनाई। लोकतंत्र सेनानी के रूप में उन्होंने आपातकाल का डटकर विरोध किया। उन्हें उत्तर प्रदेश के किसानों के एक दिग्गज नेता के रूप में जाना जाता है और कृषि क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत नरसिम्हा राव को एक प्रख्यात विद्वान बताते हुए यादव ने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन एक विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश के लिए समर्पित था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि राव शांत स्वभाव के थे लेकिन उनका काम बहुत कुछ बोलता था और उनके वित्तीय प्रबंधन ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement
Advertisement
Next Article