For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Madhya Pradesh में Mohan Yadav होंगे नए मुख्यमंत्री, 2 Deputy CM भी होंगे

04:44 PM Dec 11, 2023 IST | R.N. Mishra
madhya pradesh में mohan yadav होंगे नए मुख्यमंत्री  2 deputy cm भी होंगे

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में मोहन यादव के नाम का ऐलान हो गया है। मोहन यादव एक ओबीसी चेहरा हैं। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे चुके हैं मोहन यादव।

HighlightsPoints

  • विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर मुहर
  • मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के नए सीएम
  • जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला होंगे उपमुख्यमंत्री
  • नरेंद्र तोमर होंगे मध्यप्रदेश में स्पीकर

विधायक दल की बैठक में फैसला हुआ है कि प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, मध्यप्रदेश में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। विधायक दल की बैठक में एक और बड़ा फैसला हुआ है, जिसमें नरेंद्र तोमर को स्पीकर की जिम्मेदारी दी गई है।

इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, पर्यवेक्षक और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण एवं पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद में शामिल रहे।

इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, पर्यवेक्षक और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण एवं पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद में शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×