टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भरी महफिल में बिपाशा बसु ने उड़ाया करण सिंह ग्रोवर का मजाक, ये बात सुनते ही एक्टर ने दिया अजीब रिएक्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इन-दिनों अपनी प्रेगनेंसी फेज को काफी ज्यादा एंजॉय कर रही है। बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ बेबी शॉवर का जश्न मनाया। इस दौरान मीडिया के सामने एक्ट्रेस ने पति करण सिंह ग्रोवर का मजाक बनाया। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

01:28 PM Sep 24, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इन-दिनों अपनी प्रेगनेंसी फेज को काफी ज्यादा एंजॉय कर रही है। बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ बेबी शॉवर का जश्न मनाया। इस दौरान मीडिया के सामने एक्ट्रेस ने पति करण सिंह ग्रोवर का मजाक बनाया। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही किलकारियां गुजने वाली हैं। अदाकारा
बिपाशा जल्द ही मां बनने वाली हैं और इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी फेज को बहुत
एन्जॉय कर रही हैं। करण और बिपाशा अपने पहले बच्चे के दुनिया में आने का बड़ी
बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने
अपने परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के साथ बेबी शॉवर का सेलिब्रेशन रखा था। बेबी शॉवर
सेलिब्रेशन की कई वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बेबी शॉवर में सून टू बी पैरेंट्स यानि बिपाशा और करण दोनों की काफी प्यारे लग
रहे थे। पार्टी की थीम के मुताबिक एक्ट्रेस ने पिंक कलर का बेहद की खूबसूरत गाउन
पहना था वहीं दिल मिल गए फेम एक्टर ने ब्लू कलर का सूट पहन रखा था। इस दौरान दोनों
ने फैमली और फ्रेंड्स के साथ पैपराजी के सामने केक भी कट किया।

वहीं केक कटिंग के बाद स्टार कपल ने पैपराजी के सामने जमकर पोज भी दिए। इसी के
साथ पैपराजी के सामने बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर का मजाक उड़ाती नजर आई।
इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें अदाकारा
अपने पति करण की तरफ देखते हुए कहा, “पापा बनने वाले हैं और अभी तक खुद ही
बेबी हैं।

 इस बात पर करण पहले तो अपनी वाइफ बिपाशा को घूरते है और फिर मीडिया को देखकर
“ओओ” करते है फिर कहते है कि
 ओह? क्या तुम लोग
हैरान हो
?
जैसे कि तुम्हें पता ही
नहीं था!” ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो गया है और वीडियो पर सोशल
मीडिया यूजर्स मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,
हसबैंड बेबी ही रहता है…बच्चे के आने के बाद
भी
। दूसरे यूजर ने लिखा, ”मिस्टर बीन जैसा एक्सप्रेशन क्यों देते हैं हमेशा?”

Advertisement
Next Article