W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मॉम टू बी दीपिका पादुकोण लेट नाईट डिनर के लिए अपनी माँ संग आयी नज़र

10:24 AM Jun 01, 2024 IST | Ravi Kumar
मॉम टू बी दीपिका पादुकोण लेट नाईट डिनर के लिए अपनी माँ संग आयी नज़र
Advertisement

शुक्रवार देर रात दीपिका पादुकोण अपनी मां उज्जला पादुकोण के साथ डिनर के लिए निकलीं। अभिनेत्री इस दौरान बेहद स्टाइलिश बॉडी-हगिंग ब्लैक ड्रेस में एक पॉश रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुई। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण बहुत ही जल्दी मम्मी और रणवीर सिंह पापा बनने वाले हैं। बता दे कि एक्ट्रेस इस साल अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

HIGHLIGHTS

  • शुक्रवार देर रात दीपिका पादुकोण अपनी मां उज्जला पादुकोण के साथ डिनर के लिए निकलीं
  • अभिनेत्री इस दौरान बेहद स्टाइलिश बॉडी-हगिंग ब्लैक ड्रेस में एक पॉश रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुई
  • दीपिका की मां उज्जला पादुकोण एक सेटिन शर्ट और पैंट में दिखाई दीं

 

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर की तस्वीरें शेयर

इस बीच दीपिका लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। वहीं येलो ड्रेस में उनका लुक हर तरफ सुर्खियां बटोर रहा था। इसी बीच शुक्रवार देर रात दीपिका पादुकोण अपनी मां उज्जला पादुकोण के साथ डिनर डेट के लिए निकलीं। अभिनेत्री इस दौरान बेहद स्टाइलिश बॉडी-हगिंग ब्लैक ड्रेस में एक पॉश रेस्टोरेंट से बाहर निकलते नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को ब्लू डेनिम जैकेट के साथ कम्प्लीट किया था और कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स पहने थे।

माँ के संग डिनर डेट पे निकली दीपिका

दीपिका की मां उज्जला पादुकोण एक सेटिन शर्ट और पैंट में दिखाई दीं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने दीपिका का वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री को अपनी मां के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलते देखा जा सकता है। इसकी कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है, जिस पर से उनके फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का बैग भी कैरी किया हुआ था।

दीपिका का यह न्यू लुक बना चर्चा का विषय

कई यूजर्स ने दीपिका के पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। एक ने एक लिखा, "जस्ट लुकिंग लाइक ए वाव!" तो वही दूसरे ने कहा, "बधाई हो मैडम!" पिछले हफ्ते, दीपिका पादुकोण ने अपने कॉस्मेटिक ब्रांड को प्रमोट करते हुए अपनी मुस्कान दिखा कर अपने ट्रोल्स का मुंह बंद कर दिया था। दरअसल, मुंबई लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में वोट डालने के बाद दीपिका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। बता दे कि कई यूजर्स ने अभिनेत्री के बेबी बंप को लेकर भी कमेंट किए।

 

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×