Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आत्मनिर्भर चाय वाली मोना पटेल की चर्चा देश में होगी और वह ब्रांड बनेगी:चिराग पासवान

आजादी के 75 वर्षों के बाद भी बेरोजगारों को रोजगार नही मिला,रोजगार के तलाश में लाखों लोग बिहार से बाहर जा रहे है।

07:38 PM Aug 13, 2022 IST | Desk Team

आजादी के 75 वर्षों के बाद भी बेरोजगारों को रोजगार नही मिला,रोजगार के तलाश में लाखों लोग बिहार से बाहर जा रहे है।

पटना ,(पंजाब केसरी): आजादी के 75 वर्षों के बाद भी बेरोजगारों को रोजगार नही मिला,रोजगार के तलाश में लाखों लोग बिहार से बाहर जा रहे है। बिहार में रहकर बेरोजगारी से संघर्ष करके आत्मनिर्भर बनने वाली मोना पटेल की चाय दुकान पर जाकर लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान चाय पिया और मोना पटेल के संघर्षमय जीवन को विस्तार पूर्वक जानने के बाद चिराग ने कहा कि बहन मोना पटेल ने आत्मनिर्भर बनने की दिशा में चाय दुकान खोलकर जिस ढ़ंग से काम किया वह प्रेरणा स्त्रोत है राज्य का हर नौजवान को मोना पटेल से सिख लेना चाहिए।
Advertisement
आगे श्री चिराग ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब आत्मनिर्भर चाय वाली मोना पटेल की चर्चा देश में होगी और वह ब्रांड बनेगी। मुझे ऐसी बहनों पर गर्व है जो बिना किसी से मदद लियें अपने पाव पर खड़ी होकर, संघर्ष कर जीवन में आगे बढ़ रही है।
 इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान,संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, ई. रमेश कुमार, संजय सिंह,डॉ. अजय कुमार, इमाम गजाली, कचहरी पासवान, निशांत मिश्रा, सोनु पासवान, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती, राजीव कुमार,निभा पासवान, रंजीत पासवान, पिंटु चौधरी,समेत अन्य नेतागण उपस्थित थे।
इस आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान ने दी।
Advertisement
Next Article