सोमवार स्पेशल:भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये तीन चीजें,मिलेगी भगवान शिव की कृपा
भगवान शिव के व्यक्तित्व के कई रंग हैं और इसलिए उन्हें देवों के देव महादेव कहा जाता है। भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है।
01:08 PM Jun 13, 2022 IST | Desk Team
भगवान शिव के व्यक्तित्व के कई रंग हैं और इसलिए उन्हें देवों के देव महादेव कहा जाता है। भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है। भगवान शिव को प्रसन्न करना आसान है।उनको भोलेनाथ इसलिए ही कहा जाता है कि वे अपने भक्तों से बहुत जल्दी मनोकामना पूरी कर देते हैं। लोग पुजा करते समय उनपर कई चीजें चढ़ाते हैं।
Advertisement
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए एक कलश जल ही काफी होता है। कहते हैं महादेव अपने भक्तों पर बड़ी जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और उन्हें मनचाहा आशीर्वाद प्रदान करते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपकी मनोकामना पूरी जल्दी पूरी हो जाए तो भगवान शिव पर जरुर चढ़ाएं इन में से कोई एक चीज।
भगवान शिव का जलाभिष करने से वे प्रसन्न होते हैं।साथ ही मंत्रों का उच्चारण करते समय जल चढ़ाया जाए तो हमारा स्वभाव शांत एवं स्नेहमय हो जाता है।
शिवलिंग पर इत्र अर्पित करने से हम गलत रास्ते पर जाने से बच जाते हैं।साथ ही हमारे विचारों में पवित्रता और शुद्धि आती है।
भगवान भोलेनाथ पर पूजा या अभिषेक के दौरान घी अर्पित करने से हमारी शक्ति में बढ़ोतरी होती है।
भगवान शिव को पूजा या अभिषेक के दौरान केसर अर्पित करने से हमें सौम्यता प्राप्त होती है।
अपने जीवन में आई दरिद्रता को दूर करने के लिए भगवान शिव को शक्कर यानी चीनी अर्पित करें। इससे आपके जीवन में सुख और समृद्धि भी बढ़ेगी।
इसके साथ शिव जी पर बेलपत्र, धतूरा, आंकड़े का फूल भी अर्पित किया जाता है।
Advertisement