घर में ही कर लें इन 10 में से कोई भी एक उपाय हमेशा के लिए दूर होगी पैसो की तंगी
astrology,tantra-mantra-yantra
06:31 AM Jun 16, 2019 IST | Desk Team
क्या कड़ी मेहनत करने के बाद भी आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है। तो ऐसे में आप घबराइए नहीं क्योंकि क्योंकि तंत्र शास्त्र में पैसा,धन कारोबार,संपत्ति आदि बढ़ाने के कुछ चमत्कारी उपाय बताएं गए हैं। अगर आप इन उपायों को 5 या 11 दिन तक करते हैं तो आप देखो कैसे कुछ ही दिनों में आपकी आमदनी में तेजी से वृद्घि होती है।
Advertisement
घर की ये दिशा है सबसे ज्यादा जरूरी
इन उपायों को करने से धन कुबेर और माता महालक्ष्मी आपसे जल्दी प्रसन्न हो जाएंगी एंव उनकी कृपा से इंसान की आय में तेजी से समृद्घि बढऩे लगती है। वहीं वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की उत्तर दिशा में धन कुबेर की जगह होती है। अगर घर की इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखा जाए तो धन लाभ होने लगता है। वहीं घर के पूर्व कोने में अन्य देवी-देवताओं की शक्ति का सुक्ष्म वास भी होता है। जिसे ईशान कोण भी कहते हैं। यदि आपके घर की इन दिशाओं में कोई दोष न हो तो घर में पैसा तेजी से आने लगता है और घर के बाकी सभी लोगों को भी धन लाभ होने लगता है।
1.अपने घर की उत्तम दिशा की दीवारों का रंग नीला जरूर करें।
2.अपने घर में पानी की जगह उत्तर दिशा में रखने की कोशिश करें।
3.यदि घर में पानी की टंकी है तो उसमें शंख,चांद का सिक्का या फिर चांदी का कछुआ जरूर रखें।
4.घर की उत्तर दिशा में घर के सजावटी सामानों में एक्वेरियम को रखें।
5.बता दें कि कुबेर की दिशा होने की वजह से उत्तर में तिजोरी रखनी चाहिए।
6.घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखने से पैसा की बढ़ोत्तरी होती है।
7.घर की उत्तर दिशा में कांच का बड़ा बाउल रखें और उस पानी में चांदी के कुछ सिक्के डाल दें।
8.घर की पूर्व-उत्तर कोने में गणेश जी और लक्ष्मीजी की मूर्ति रखकर सच्चे मन से पूजा करें।
9.ये बात हमेशा याद रखें कि घर के पूर्व-उत्तर कोने में बिल्कुल भी गंदगी न रखें।
10.घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा या फिर आंवले का पेड़ जरूर लगा लें।
Advertisement