For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

घर की बालकनी से आएगा पैसा, भर जाएगी घर की तिजोरी, बस रख दें ये एक चीज

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर एक चीज हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है।

09:23 AM Aug 25, 2022 IST | Desk Team

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर एक चीज हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है।

घर की बालकनी से आएगा पैसा  भर जाएगी घर की तिजोरी  बस रख दें ये एक चीज
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर एक चीज हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। ऐसे में सही जगह पर चीजों को रखने के साथ-साथ सही दिशा में भी रखना बहुत जरुरी होता है। घर की बालकनी भी वास्तु के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। वास्तु के जानकारों के मुताबिक कुछ चीजों को बालकनी में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
Advertisement
साथ ही आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में समृद्धि पाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई तरह के उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि घर की बालकनी में कौन सी चीजें रखने से घर में कुबेर का आशीर्वाद बना रहता है।
Advertisement
1.तांबे का संबंध सूर्य और मंगल ग्रह से होता है। ऐसे में घर की बालकनी में तांबे का सूरज जरूर रखना चाहिए।
2.बालकनी में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इसे बालकनी की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।तुलसी के पौधे में धन के देवी मां लक्ष्मी निवास करती हैं।
3.इसके साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश के लिए बालकनी के उत्तर-पूर्व एवं पूर्व दिशा में छोटे पौधे जैसे  तुलसी,गेंदा,लिली,हरीदूब,पुदीना,हल्दी आदि लगाने चाहिए।
4.बालकनी में पक्षियों हेतु एक जल का पात्र टांग देना चाहिए जिस से घर में उत्साह का माहोल बना रहे।
5.उत्तर दिशा में कुबेर निवास करते हैं। इसलिए मनी प्लांट को भी घर की उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए। इसे लगाने से धन लाभ के योग बनने लगते हैं।
6.बालकनी में लाफिंग बुद्धा रखना भी शुभ माना जाता है। इससे रिश्तों में मिठास बनी रहती है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहता है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×