W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

खुशखबरी - इस साल मॉनसून शानदार रहने का अनुमान, IMD के अनुसार 98 प्रतिशत बारिश होगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि देश में 75 प्रतिशत से अधिक वर्षा लाने वाले दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के इस साल सामान्य रहने की संभावना है।

05:31 PM Apr 16, 2021 IST | Ujjwal Jain

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि देश में 75 प्रतिशत से अधिक वर्षा लाने वाले दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के इस साल सामान्य रहने की संभावना है।

खुशखबरी   इस साल मॉनसून शानदार रहने का अनुमान  imd के अनुसार 98 प्रतिशत बारिश होगी
Advertisement
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि देश में 75 प्रतिशत से अधिक वर्षा लाने वाले दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के इस साल सामान्य रहने की संभावना है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने बताया कि पांच प्रतिशत कम या ज्यादा के अंतर के साथ दीर्घावधि औसत (एलपीए) के हिसाब से 98 प्रतिशत बारिश होगी।
Advertisement
राजीवन ने डिजिटल तरीके से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जून से सितंबर के बीच चार महीने के दौरान वर्षा के लिए पूर्वानुमान को जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और असम में सामान्य से कम बारिश होगी लेकिन देश शेष हिस्सों में बारिश सामान्य या सामान्य से अधिक होगी।
Advertisement
राजीवन ने कहा, ‘‘दीर्घावधि औसत के हिसाब से मॉनसून में 98 प्रतिशत बारिश होगी, जो कि सामान्य है। यह देश के लिए अच्छी खबर है और इससे कृषि क्षेत्र से अच्छे परिणाम मिलेंगे।’’ यह सूचना कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था के लिए भी शुभ है।
Advertisement
दक्षिणपश्चिम मॉनसून देश की अर्थव्यवस्था में अहम माना जाता है क्योंकि अर्थव्यवस्था मुख्यत: कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों पर बहुत हद तक निर्भर करती है। देश का बड़ा हिस्सा कृषि और जलाशयों के भरने के लिए चार महीने तक चलने वाले मॉनसून के मौसम पर निर्भर करता है। बरसात के बीते दो मौसम में देश में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×