Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

समय से पहले पूरे देश में पहुंचा मानसून, उत्तर भारत में तबाही के आसार, कई राज्यों में "रेड अलर्ट" जारी

03:25 AM Jun 30, 2025 IST | Shera Rajput

मानसून इस बार अपनी सामान्य तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है। इसके चलते दिल्ली समेत कई उत्तरी राज्यों में बारिश शुरू हो गई है। वर्ष 2020 के बाद यह पहला अवसर है जब मानसून ने इतनी जल्दी पूरे भारत को कवर कर लिया।

पूरे भारत में मानसून की दस्तक

भारत में मानसून सामान्य तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले पूरे देश में दस्तक दे चुका है। इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी प्राकृतिक घटनाओं में कई जान-माल का क्षति हुआ है।

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में बादल फटने से दो की मौत, कई लापता

वही, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार तड़के बादल फटने के कारण दो निर्माण श्रमिकों की मौत हो गई और सात लापता हो गए। उत्तराखंड में बादल फटने के कारण भूस्खलन होने पर उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक होटल के निर्माण में लगे श्रमिकों के अस्थायी आश्रय नष्ट हो गये।
अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण राजमार्ग का लगभग 10 मीटर हिस्सा बह गया और उस वक्त 29 श्रमिक अस्थायी आश्रय में मौजूद थे।
जिला आपदा नियंत्रण कार्यालय ने बताया कि उनमें से 20 को बचा लिया गया जबकि नौ लापता हैं। घटना के समय 29 श्रमिक अस्थायी आश्रय में मौजूद थे। 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दो शव यमुना नदी के किनारे मिले, दोनों मजदूर नेपाली मूल के थे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें खोज व बचाव अभियान में लगी हैं।

इधर, मानसून अपनी सामान्य तिथि से करीब एक सप्ताह पहले पूरे देश में पहुंच गया, जिसके चलते राष्ट्रीय राजधानी और अन्य उत्तरी राज्यों में बारिश हुई और कई पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन हुआ।

भारी बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और नैनीताल समेत उत्तराखंड के कई जिलों में 29 और 30 जून को भारी बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, राजमार्ग बहा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही

नदियों का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी

झारखंड में भारी बारिश, छात्र फंसे

ओडिशा और पूर्वोत्तर में भी खतरा

ओडिशा में बुधबलंग, सुवर्णरेखा, जलाका और सोनो समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है और सोमवार तक बाढ़ आ सकती है, ऐसा एक अधिकारी ने चेतावनी दी है। राज्य सरकार ने बालेश्वर जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है।

पूर्वोत्तर राज्यों में रेल यातायात प्रभावित

केरल: मुल्लापेरियार बांध के फाटक खुले

आईएमडी की चेतावनी: अगले सात दिन भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बयान में कहा कि मानसून आज यानी 29 जून 2025 को राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शेष हिस्सों और पूरी दिल्ली में पहुंच गया।’’

मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में रविवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में 119.5 मिमी बारिश हुई। पंजाब के अन्य स्थानों के अलावा, फिरोजपुर, मोहाली, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट और रूपनगर में बारिश हुई। एक अधिकारी ने कहा कि आईएमडी ने रविवार को एक 'रेड' अलर्ट जारी कर एक जुलाई तक झारखंड के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article