Top NewsIndiaWorld
Other States | HaryanaUttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Moosewala Massacre : पुणे से महाकाल गिरफ्तार, पुलिस ने बिश्नोई गिरोह का बताया सदस्य

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में संदिग्ध सिद्धेश हिरामन कांबले उर्फ महाकाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

11:26 PM Jun 08, 2022 IST | Shera Rajput

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में संदिग्ध सिद्धेश हिरामन कांबले उर्फ महाकाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में संदिग्ध सिद्धेश हिरामन कांबले उर्फ महाकाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
उन्होंने बताया कि कांबले और अन्य संदिग्ध संतोष जाधव दोनों मूसेवाला हत्याकांड में संलिप्त थे और साजिश के बारे में इन्हें भी पता था। कांबले और जाधव पुणे के रहने वाले हैं।
महाराष्ट्र के एडीजी (कानून-व्यवस्था) कुलवंत कुमार सारंगल ने कहा कि कांबले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है।
उन्होंने मुंबई में कहा, ‘‘कांबले और जाधव मूसेवाला हत्याकांड में शामिल हैं। दोनों को साजिश के बारे में जानकारी थी। जाचं के दौरान सामने आया है कि कांबले लॉरेस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है।’’
सारंगल ने कहा कि जाधव ने ही कांबेल को बिश्नोई गिरोह में शामिल कराया जोकि मूसेवाला हत्याकांड में वांछित है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने पुणे के मंचार थाने में दर्ज एक मामले के संबंध में कांबले की 12 दिन की रिमांड हासिल की है।
वहीं, पुणे पुलिस का कहना है कि कांबले को मंगलवार को पुणे-अहमदनगर सीमा से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक (पुणे ग्रामीण) अभिनव देशमुख ने बताया कि कांबले के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) लगाया गया था और वह हत्या के एक आरोपी संतोष जाधव को कथित रूप से पनाह देने के लिए वांछित था। उन्होंने कहा कि कांबले मूसेवाला हत्याकांड का भी संदिग्ध है।
देशमुख ने कहा, ‘‘हमने कांबेल को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ ओंकार बानखेले की हत्या के आरोपी संतोष जाधव को पनाह देने के मामले में मकोका लगाया था। इस बाबत पुणे जिले के मंचार थाने में मुकदमा दर्ज है।’’
मूसेवाला हत्याकांड में कांबले की भूमिका के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने उसे मंचार थाने में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि संबंधित जांच एजेसी को कांबले की गिरफ्तारी के बारे में सूचित किया जा रहा है।
पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को अज्ञात हमलावारों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Advertisement
Next Article