Morbi Bridge Collapse : मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी को किया गया निलंबित
मोरबी ब्रिज हादसे में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है।
11:54 AM Nov 04, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
Morbi Bridge Collapse : मोरबी ब्रिज हादसे में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है। बीते रविवार को हुए हादसे के बाद से जारी खोज और बचाव अभियान बंद गुरुवार रात को बंद कर दिया गया। इस हादसे में 135 लोगों की जान चली गयी।
Advertisement
मोरबी के जिला अधिकारी जी. टी. पंड्या ने कहा, ”राज्य शहरी विकास विभाग ने मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है।” उन्होंने बताया कि मोरबी के रेजिडेंट अपर कलेक्टर को अगले आदेश तक मुख्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Advertisement
बचाव अभियान खत्म
Advertisement
गुरुवार मच्छु नदी में बचाव और राहत अभियान को रोक दिया गया। राज्य आयुक्त हर्षद पटेल ने कहा कि किसी और पीड़ित के लापता होने की सूचना नहीं थी इसलिए बचाव अभियान को रोक दिया गया था। उन्होंने कहा “जारी तलाशी और बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। कोई लापता व्यक्ति नहीं बचा है, सभी जांच एजेंसियों के साथ चर्चा के बाद तलाशी अभियान पूरा कर लिया गया है।”
गुजरात के मोरबी जिले में रविवार शाम मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से 135 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू में 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया। एक सदी पुराने ब्रिज को मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य के बाद हाल ही में जनता के लिए खोला गया था। ब्रिज का मैनेजमेंट करने वाली कंपनी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Join Channel