यूक्रेन की सीमा के आसपास जमा डेढ़ लाख से अधिक रूसी सैनिक हमले की तैयारी कर रहे हैं : अमेरिका
अमेरिका ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि उसकी जानकारी स्पष्ट रूप से इंगित करती है कि यूक्रेन की सीमाओं के आसपास 150,000 से अधिक रूसी सैनिक ‘आने वाले दिनों में’ यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं।
04:20 AM Feb 18, 2022 IST | Shera Rajput
अमेरिका ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि उसकी जानकारी स्पष्ट रूप से इंगित करती है कि यूक्रेन की सीमाओं के आसपास 150,000 से अधिक रूसी सैनिक ‘आने वाले दिनों में’ यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं।
Advertisement
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा, ‘‘जब हम आज बैठक कर रहे हैं, शांति और सुरक्षा के लिए सबसे तात्कालिक खतरा यूक्रेन के खिलाफ रूस की बढ़ती आक्रामकता है।’’
म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के लिए जाने से पहले सुरक्षा परिषद को संबोधित करने न्यूयॉर्क पहुंचे ब्लिंकन ने कहा कि पिछले महीनों में, ‘‘उकसावे या औचित्य’ के बिना, रूस ने यूक्रेन की सीमाओं के आसपास 150,000 से अधिक सैनिकों को इकट्ठा किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘रूस का कहना है कि वह उन सैनिकों को पीछे हटा रहा है। हमें जमीनी स्तर पर ऐसा होता नहीं दिख रहा हैं। हमारी जानकारी स्पष्ट रूप से इंगित करती है कि जमीनी सैनिक, विमान, जहाजों सहित ये बल आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमला शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।’’
Advertisement
ब्लिंकन ने कहा कि इसमें यूक्रेन के अलावा भी काफी कुछ दांव पर है और यह लाखों लोगों के जीवन और सुरक्षा के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र चार्टर का आधार और दुनिया भर में स्थिरता को बनाए रखने वाली Òनियम-आधारितÓ अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए संकट का क्षण है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह संकट इस परिषद के प्रत्येक सदस्य और दुनिया के हर देश को सीधे प्रभावित करता है क्योंकि बुनियादी सिद्धांत जो शांति और सुरक्षा बनाए रखते हैं, सिद्धांत जो दो विश्व युद्धों और एक शीत युद्ध के मद्देनजर स्थापित किए गए थे, वे खतरे में हैं।’’
इससे पहले दिन में, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इस बात के कई संकेत हैं कि रूस अगले कुछ दिनों में यूक्रेन पर हमला कर सकता है।
Advertisement