Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Covid -19 : विश्व में 2 करोड़ 46 लाख से अधिक पॉजिटिव केस की पुष्टि, 8 लाख 35 हजार से अधिक लोगों की मौत

विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 60 लाख के करीब 5,913,564 पर पहुंच गयी है तथा अब तक 181,767 लोगों की जान जा चुकी है।

09:47 AM Aug 29, 2020 IST | Desk Team

विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 60 लाख के करीब 5,913,564 पर पहुंच गयी है तथा अब तक 181,767 लोगों की जान जा चुकी है।

विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (काेविड-19) से संक्रमित होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती हुई 2.46 करोड़ के पार हो गयी है तथा इस महामारी की चपेट में आने से अब तक 8.35 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 24,646,610 लोग संक्रमित हुए हैं और 835,730 लोगों की मौत हुई है।
Advertisement
विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 60 लाख के करीब 5,913,564 पर पहुंच गयी है तथा अब तक 181,767 लोगों की जान जा चुकी है। विश्व में कोरोना से दूसरे नंबर पर सबसे अधिक प्रभावित ब्राजील में अब तक 3,804,803 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 119,504 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या 3,387,500 हो गयी है। वहीं मृतकाें की संख्या 61,529 पर पहुंच गयी है। 
रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है और यहां इससे अब तक करीब 977,730 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,866 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 620,132 संक्रमित हुए हैं तथा 13,743 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं पेरू संक्रमितों के मामले में मेक्सिको को पीछे छोड़ चुका है और यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या छह लाख को पार कर 621,997  पर पहुंच गई है तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 28,277 हो गयी हैं। मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 585,738 हो गई तथा 63,146 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोविड-19 से संक्रमित मामलों में कोलम्बिया अब आठवें नंबर पर है। यहां इस वायरस से अब तक 581,995 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 18,467  है। स्पेन नए मामलों में वृद्धि के बाद अब नौवें स्थान पर है यहां अब तक करीब 439,286 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 29,011 लोगों की मृत्यु हुई है। चिली कोरोना संक्रमितों के मामले में अब दसवें स्थान पर आ गया है और यहां कोराेना संक्रमण से 405,972 संक्रमित है और 11,132 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, GST और लॉकडाउन को लेकर कही यह बात

Advertisement
Next Article