W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

तख्तापलट के बाद म्यांमा में प्रदर्शन में 300 से ज्यादा लोगों की मौत, अमेरिका और ब्रिटेन ने लगाए प्रतिबंध

म्यांमा में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शनों में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मौत और गिरफ्तारी की जानकारियों की पुष्टि करने वाले समूह ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

03:45 PM Mar 26, 2021 IST | Ujjwal Jain

म्यांमा में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शनों में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मौत और गिरफ्तारी की जानकारियों की पुष्टि करने वाले समूह ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

तख्तापलट के बाद म्यांमा में प्रदर्शन में 300 से ज्यादा लोगों की मौत  अमेरिका और ब्रिटेन ने लगाए प्रतिबंध
Advertisement
म्यांमा में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शनों में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मौत और गिरफ्तारी की जानकारियों की पुष्टि करने वाले समूह ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
Advertisement
म्यांमा के असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स (राजनीतिक कैदियों के लिए सहायता संगठन) ने बताया कि उनके आंकड़ों में 320 लोगों की मौत का जिक्र है, जबकि वास्तव में हताहतों की संख्या ‘इससे कहीं ज्यादा होने की आशंका’ है। समूह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 11 लोगों की मौत हुई।
Advertisement
वहीं, यह समूह इससे पहले 23 और लोगों की मौत की पुष्टि भी कर पाया। आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिये जाने के बाद से बृहस्पतिवार तक 2,981 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, या उन पर आरोप लगाए गए हैं या फिर उन्हें सजा दी गई।
Advertisement
म्यांमा में सैन्य शासन के खिलाफ अमेरिका और ब्रिटेन ने कड़े कदम उठाते हुए बृहस्पतिवार को कई क्षेत्रों में बड़ी हिस्सेदारी वाले दो सैन्य स्वामित्व वाले समूहों के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की। अमेरिका के वित्त विभाग ने कहा कि म्यांमा इकनॉमिक होल्डिंग्स पब्लिक कंपनी लिमिटेड और म्यांमा इकनॉमिक कॉर्पोरेशन लिमिटेड के खिलाफ उठाए गए कदम के जरिए देश की अर्थव्यवस्था के बड़े हिस्से पर सेना के नियंत्रण को निशाना बनाया गया है। ये समूह जुंटा के लिए ‘जीवन रेखा’ जैसे हैं।
म्यांमा में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के दमन के बाद बाद भी शुक्रवार को शहरों और कस्बों में प्रदर्शन जारी रहा। सोशल मीडिया पर प्रदर्शन के दौरान लोगों के हताहत होने की खबरें भी सामने आई हैं लेकिन तत्काल अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×