W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

साल भर के अंदर सामने आए 400 से अधिक HIV मामले, Haldwani में हड़कंप

हल्द्वानी में HIV के 400 से अधिक मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

10:51 AM Apr 10, 2025 IST | Shivangi Shandilya

हल्द्वानी में HIV के 400 से अधिक मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

साल भर के अंदर सामने आए 400 से अधिक hiv मामले  haldwani में हड़कंप

हल्द्वानी में HIV के 400 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे हेल्थ डिपार्टमेंट में चिंता बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि नशीली दवाओं का उपयोग और असुरक्षित यौन संबंध इसके प्रमुख कारण हैं। महिलाओं और बच्चों में संक्रमण की दर अधिक है।

Advertisement

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित एक हॉस्पिटल में जनवरी 2024 से मार्च 2025 के बीच HIV एड्स के नए 400 से अधिक मामले सामने आए हैं। इस चिंताजनक आंकड़ें ने हेल्थ डिपार्टमेंट और लोगों के लिए चिंता पैदा कर दी है। सबसे चिंता की बात है कि इस साल के मार्च महीने में 43 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

Advertisement

रोज तीन नए मामले

Advertisement

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि हर दिन कम से कम तीन नए मरीज सामने आ रहे हैं। जिनके अंदर कई तरह के लक्षण दिखने को मिल रहा है। इस तरह से आकड़ों का बढ़ना गंभीर स्थिति की तरफ इशारा करता है। उन्होंने इस तरह से नए केसेस पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। रिपोर्ट्स की बात करें तो जारी किए गए रिपोर्ट में सबसे अधिक केसेस महिलाओं और बच्चों में देखा जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों में केसेस मिलने का कारण माता-पिता की जानकारी की कमी और समय पर इलाज न मिल पाना अहम वजह हैं।

क्यों बढ़ रहा मामला?

हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि HIV के बढ़ते मामलों के पीछे नशीली दवाओं का लगातार खाना और असुरक्षित सेक्स सबसे अहम कारण हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, नशे लेने वाले लोग एक-दूसरे के इंजेक्शन शेयर करते हैं, जिससे इन्फेक्शन तेजी से फैलता है. रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि असुरक्षित यौन संबंध, जैसे कंडोम का यूज न करना, HIV संक्रमण का एक सबसे बड़ा कारण है.

कैसे फैलता है यह संक्रमण?

HIV शारीरिक तरल पदार्थों के जरिए एक दूसरे में फैलता है, जैसे ब्लड, मां का दूध, वीर्य और योनि द्रव. एक्सपर्ट बताते है कि HIV धीरे-धीरे प्रतिरक्षा को कमजोर कर देता है। जिस वजह से एड्स होने की संभावना बढ़ जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक इस संक्रमण का कोई प्रॉपर इलाज नहीं है। लेकिन कुछ दवा जरूर मौजूद है जो इस संक्रमण को बढ़ने से रोक सकता है। ऐसे में व्यक्ति को स्वस्थ रहने में काफी मदद मिलती है। इस खबर का मकसद सिर्फ जागरूकता फैलाना है अधिक जानकारी के लिए आप पेशेवर डॉक्टरों से बात करें।

हरिद्वार जिला कारागार में 15 कैदी HIV संक्रमित, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×