W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rajasthan के Sirohi में अचानक 50 से ज्यादा लोग पड़े बीमार, सामने आई बड़ी वजह

Sirohi में बीमारी का कहर, 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

01:45 AM May 15, 2025 IST | Shivangi Shandilya

Sirohi में बीमारी का कहर, 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

rajasthan के sirohi में अचानक 50 से ज्यादा लोग पड़े बीमार  सामने आई बड़ी वजह
Advertisement

राजस्थान के सिरोही जिले के भूला गांव में पूजा के प्रसाद से 50 से अधिक लोग फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। अचानक तबियत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

राजस्थान के सिरोही से एक बड़ी खबर सामने आई है। सिरोही में फ़ूड पॉइजनिंग से 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। अचानक सभी की तबियत खराब का मामला सामने आया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। यह पूरा मामला पिंडवाड़ा के भूला गांव का है, जहां पूजा का प्रसाद खाने से कई लोगों की तबियत अचानक बिगड़ने लगी और उन्हें आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

More than 50 people suddenly fell ill in Sirohi

पास के अस्पताल में कराया भर्ती

ग्रामीणों की सूचना पर भूला के पूर्व सरपंच कन्हैया लाल अग्रवाल तुरंत मौके पर पहुंचे और बीमार लोगों को एंबुलेंस की मदद से स्वरूपगंज राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जिला प्रशासन को जैसे ही इसकी खबर मिली तो पिंडवाड़ा बीसीएमओ डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार नैना राम मीना और भू अभिलेख निरीक्षक अर्जुन सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

More than 50 people suddenly fell ill in Sirohi

जानें पूरा मामला

महाप्रसादी कार्यक्रम में गांव के लोग पहुंचे थे, जहां पूजा संपन्न होने के बाद लोगों ने चूरमा खाया, जिसके बाद एक के बाद एक लोग अचानक बीमार पड़ने लगे। पास में मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी ग्रामप्रधान को दी। जिसके बाद मौके पर भूला के पूर्व सरपंच पहुंचे और बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गए। इस पूरे मामले में जांच शुरू है। डॉक्टर को बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए गए हैं।

UP Weather: अगले 3 दिनों तक कई जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी, लोगों से घर में रहने की अपील

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×