Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कांग्रेस की 'भारत बचाओ रैली' में दिल्ली से 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे : सुभाष चोपड़ा

05:18 PM Dec 12, 2019 IST | Shera Rajput
कांग्रेस नेताओं ने बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी सरकार की ‘जन-विरोधी और दोषपूर्ण’ नीतियों के खिलाफ 14 दिसंबर को यहां होने वाली ‘भारत बचाओ रैली’ में पार्टी के लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे। 
Advertisement
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी रैली को संबोधित करेंगी। चोपड़ा ने दावा किया कि प्रदर्शन में दिल्ली से 50 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे। 
दिल्ली कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि रैली में पार्टी के लाखों कार्यकर्ता और देश के अन्य हिस्सों के लोग शामिल होंगे। 
चोपड़ा रैली को सफल बनाने के लिये पूरे शहर में जनसभाएं कर रहे हैं। 
शर्मा ने कहा कि लोगों को रैली में लाने के लिये अन्य नेता भी विधानसभा और वार्ड स्तर पर काम कर रहे हैं। 
Advertisement
Next Article