W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए काठमांडू पहुंचे 6,000 से ज्यादा संत

महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए भारत सहित विभिन्न देशों से 6,000 से ज्यादा संत शुक्रवार को काठमांडू पहुंचे।

03:19 PM Feb 21, 2020 IST | Shera Rajput

महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए भारत सहित विभिन्न देशों से 6,000 से ज्यादा संत शुक्रवार को काठमांडू पहुंचे।

महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए काठमांडू पहुंचे 6 000 से ज्यादा संत
महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए भारत सहित विभिन्न देशों से 6,000 से ज्यादा संत शुक्रवार को काठमांडू पहुंचे। 
पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर के सभी चार द्वारा खुले रखे गए थे ताकि श्रद्धालुओं को 5वीं सदी में बने इस ऐतिहासिक मंदिर में दर्शन के समय कोई कष्ट ना हो। 
पशुपति एरिया डेवलपमेंट फंड के अधिकारियों ने बताया कि बागमति नदी के किनारे बने इस मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा के लिए 6,000 सुरक्षा कर्मी और 5,000 स्वयं सेवक लगाए गए हैं। उन्हें निशुल्क भोजन और आश्रय दिया जा रहा है। 
शुक्रवार मध्य रात्रि तक 10 लाख लोगों के पशुपतिनाथ के दर्शन करने की संभावना है। मंदिर आज सुबह/तड़के तीन बजे ही खुल गया था। 
राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी भी कड़ी सुरक्षा के बीच पूजा दर्शन करने मंदिर पहुंची थीं। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×