W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजस्थान में 68 फीसदी से अधिक मतदान, भाजपा-कांग्रेस ने किया ये दावा

08:44 PM Nov 25, 2023 IST | Prateek Mishra
राजस्थान में 68 फीसदी से अधिक मतदान  भाजपा कांग्रेस ने किया ये दावा

Rajasthan Election: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को शाम 5 बजे तक 68.24 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने अपने-अपने दल को जनादेश मिलने की उम्मीद जताई है।

HIGHLIGHTS

  • अशोक गहलोत बोले- कांग्रेस के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं
  • वसुंधरा राजे बोलीं- 3 दिसंबर को खिलेगा कमल
  • 'भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता में आ रही', गजेंद्र सिंह शेखावत का दावा

कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने मीडिया से बातचीत में विश्वास जताया कि उनके दल को जनादेश मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में कहा कि कांग्रेस के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है और पार्टी राज्य में फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि कोई ‘अंडरकरंट’ है। ऐसा लगता है कि सरकार दोबारा बनेगी।’’

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में गहलोत के ‘अंडरकरंट’ वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘मैं उनसे सहमत हूं। वास्तव में एक ‘अंडर करंट’ है लेकिन यह भाजपा के पक्ष में है। 3 दिसंबर को कमल खिलेगा।’’ जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, ‘‘भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। इस बार लोग कांग्रेस के 5 साल के शासन के दौरान महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध, पेपर लीक और भ्रष्टाचार को ध्यान में रखकर वोट करेंगे।’’

199 सीट पर ही मतदान हुआ

राज्य की 200 विधानसभा सीट में से 199 सीट पर मतदान हुआ। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की मृत्यु के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया। मतगणना 3 दिसंबर को होगी। उल्लेखनीय है कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 74.06 प्रतिशत रहा था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×