Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजस्थान में 68 फीसदी से अधिक मतदान, भाजपा-कांग्रेस ने किया ये दावा

08:44 PM Nov 25, 2023 IST | Prateek Mishra

Rajasthan Election: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को शाम 5 बजे तक 68.24 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने अपने-अपने दल को जनादेश मिलने की उम्मीद जताई है।

HIGHLIGHTS

कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने मीडिया से बातचीत में विश्वास जताया कि उनके दल को जनादेश मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में कहा कि कांग्रेस के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है और पार्टी राज्य में फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि कोई ‘अंडरकरंट’ है। ऐसा लगता है कि सरकार दोबारा बनेगी।’’

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में गहलोत के ‘अंडरकरंट’ वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘मैं उनसे सहमत हूं। वास्तव में एक ‘अंडर करंट’ है लेकिन यह भाजपा के पक्ष में है। 3 दिसंबर को कमल खिलेगा।’’ जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, ‘‘भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। इस बार लोग कांग्रेस के 5 साल के शासन के दौरान महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध, पेपर लीक और भ्रष्टाचार को ध्यान में रखकर वोट करेंगे।’’

199 सीट पर ही मतदान हुआ

राज्य की 200 विधानसभा सीट में से 199 सीट पर मतदान हुआ। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की मृत्यु के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया। मतगणना 3 दिसंबर को होगी। उल्लेखनीय है कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 74.06 प्रतिशत रहा था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

Advertisement
Advertisement
Next Article