W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हरियाणा पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 69 प्रतिशत से अधिक मतदान

हरियाणा पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों में जिला परिषद तथा पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए बुधवार को 69 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

12:20 AM Nov 10, 2022 IST | Shera Rajput

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Advertisement
हरियाणा के नौ जिलों अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत जिलों के 57 प्रखंडों में जिला परिषद के 158 और पंचायत समिति के 1,244 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला।
Advertisement
इन नौ जिलों में 5,963 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। दूसरे चरण में मतदान के लिए 48,67,132 मतदाता पंजीकृत थे। सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘शाम साढ़े सात बजे तक 33,44,672 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो इन नौ जिलों के कुल मतदाताओं का 69.1 प्रतिशत है।’
सिंह ने बताया कि कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिली जिसके बाद निर्वाचन अधिकारियों ने उन्हें तत्काल बदल दिया और चुनाव प्रक्रिया पूरी की।
सरपंच और पंचों के चुनाव के लिए मतदान 12 नवंबर को होना है।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×