For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

वसुंधरा राजे के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हुए BJP के आधे से भी अधिक MLA

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के आधे से भी अधिक विधायक मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्म दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम राजधानी जयपुर से करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर बूंदी के केशोरायपाटन में आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में भाजपा विधायक विधानसभा की कार्यवाही छोड़कर वहां पहुंचे।

04:42 AM Mar 09, 2022 IST | Shera Rajput

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के आधे से भी अधिक विधायक मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्म दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम राजधानी जयपुर से करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर बूंदी के केशोरायपाटन में आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में भाजपा विधायक विधानसभा की कार्यवाही छोड़कर वहां पहुंचे।

वसुंधरा राजे के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हुए bjp के आधे से भी अधिक mla
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के आधे से भी अधिक विधायक मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्म दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम राजधानी जयपुर से करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर बूंदी के केशोरायपाटन में आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में भाजपा विधायक विधानसभा की कार्यवाही छोड़कर वहां पहुंचे।
Advertisement
राजे के जन्म दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम को भाजपा में शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा रहा है।
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने दावा किया कि केशोरायपाटन में राजे की बैठक में भाग लेने वाले विधायकों की संख्या 40 से अधिक थी जबकि 10 सांसदों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। एक अन्य नेता ने भी इसी तरह का दावा किया है।
हालांकि पार्टी की ओर से इस घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। राजस्थान की 200 विधानसभा वाले सदन में भाजपा के 71 विधायक है।
Advertisement
टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कहा कि ‘‘ यह एक भव्य आयोजन था जिसमें 40 से अधिक विधायक और लगभग 10 सांसद मौजूद थे।’’ अशोक परनामी ने कहा कि कुछ विधायक शाम को भी पहुंचे।
परनामी ने यह भी दावा किया कि राजे की जनसभा में लगभग एक लाख लोग थे। उन्होंने कहा कि वहां 6-7 किलोमीटर लंबा सडक पर जाम था।
भारतीय जनता पार्टी  की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे के समर्थक उन्हें अकसर राजस्थान की भावी मुख्यमंत्री कहते हैं।
राजे ने इस मौके पर कहा कि भाजपा 2023 का विधानसभा चुनाव जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि ‘3’ नंबर राज्य में हमेशा से पार्टी के लिये शुभ रहा है।
उन्होंने कहा कि साल 2003 में पार्टी ने राज्य में 120 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। साल 2013 में भी पार्टी ने 163 सीटें हासिल कीं। राजे 2003-2008 और 2013-2018 में राजस्थान की मुख्यमंत्री रही हैं।
राजे ने माता चंबल मंदिर में 500 मीटर लंबी ‘चुनरी’ और ‘दीपदान’ अर्पित करने के बाद सभा से कहा कि सरकार बनाने का अगला अवसर 2023 में मिलेगा और पिछले सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे।
राजे खेमे ने दावा किया कि इस मौके पर सांसद रामचरण बोहरा, सुखबीर सिंह जौनपुरिया और दुष्यंत सिंह मौजूद थे।
इसके अलावा विधायक कालीचरण सर्राफ, अशोक लाहोटी, प्रताप सिंह सिंघवी, चंद्रकांता मेघवाल, कल्पना सिंह, अनीता भदेल, रामस्वरूप लांबा और नरेंद्र नागर भी सभा में शरीक हुए।
खेमे ने दावा किया कि राजे के नेतृत्व में पिछली सरकार में मंत्री रहे यूनुस खान, बाबूलाल वर्मा और श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजाल व भवानी सिंह राजावत भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
राजे खेमे ने दावा किया कि राजे के जन्मदिन के कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा, बूंदी के पूर्व अध्यक्ष महिपत सिंह हाडा और राज्य कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य रूपेश शर्मा मौजूद थे।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×