Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Morning Routine for Healthy Life: अच्छी सेहत के लिए सुबह के समय डालें ये आदतें, मिलेगा कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा

06:12 PM Aug 04, 2025 IST | Shweta Rajput

Healthy Life आखिर किसे पसंद नहीं होती है। लेकिन Healthy Life पाने के लिए हमारा मेहनत करना भी काफी जरूरी होता है। अच्छी सेहत के लिए लोग काफी सख्त Morning Routine को भी फॉलो करते हैं। कुछ लोग आज कामकाज की भागदौड़ में इतने व्यस्त हो गए हैं कि वह अपनी सेहत पर ठीक से ध्यान ही नहीं दे पाते हैं। इतना ही नहीं आज कल लोग बाहर के खाने पर भी ज्यादा निर्भर हो गए हैं।

यही एक सबसे बड़ा कारण भी है कि आज कल लोग कम उम्र में ही कई बड़ी-बड़ी और गंभीर बीमारियों का शिकार भी हो जाते हैं। लोग अपनी सेहत का ध्यान ठीक से नहीं रख पा रहे हैं। लोग आज कल बाहर का खाना खाने के कारण भी ज्यादा गंभीर बीमारियों का शिकार बन रहे हैं। अच्छी सेहत पाने के लिए हमें थोड़ी मेहनत तो करनी पड़ेगी। लोग अच्छी सेहत पाने के लिए जिम भी जाते हैं। इसके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। लेकिन अच्छी सेहत के लिए हमारी सुबह की आदतों का अच्छा होना काफी आवश्यक है।

अगर हमारी सुबह की आदतें अच्छी होंगी तो तभी हम एक Healthy Life जी पाएंगे। हमारी सुबह की आदतों पर ही हमारी Healthy Life टीकी हुई है। अगर हम सुबह के समय सेहत को अच्छा रखने के लिए कुछ हेल्दी लाइफस्टाइल अपनातें है तो इससे भी हमारी सेहत को काफी फायदा होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही हेल्दी आदतों के बारे में बताएगे जो आपकी सेहत को बेहतर बनाने में आपकी सहयकता करेंगी। आइए जानते हैं

1. Healthy Life के लिए दिन की शुरुआत ऐसे करें

Advertisement
Morning Routine for Healthy Life

सुबह का समय हमारी सेहत के लिए काफी कीमती होता है। सुबह की आदतों पर ही हमारा पूरा दिन निर्भर करता है। इसी लिए हमें सुबह की शुरुआत हमेशा अच्छी और हेल्दी चीजों से ही करनी चाहिए। अगर आप भी Healthy Life पाना चाहतें हैं तो आप भी अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास गुनगुने पानी से करें।

Healthy Life के लिए आपको सुबह एक ग्लास गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। इसके साथ ही आप इस पानी में हल्दी, भुना जीरा, आंवले का रस, शहद आदि मिलाकर भी इसे पी सकते हैं। यह आपको शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है और आपको एक Healthy Life देता है।

Also Read...

Benefits Of Waking Up Early in Morning: जानें सुबह जल्दी उठने के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक फायदे

 

2. Healthy Life के लिए प्राणायाम और ध्यान करें

Morning Routine for Healthy Life

प्राणायाम करना, योगा करना या ध्यान करना भी सेहत की अच्छी आदतों का ही एक अहम हिस्सा है। अगर आप भी अच्छी सेहत पाना चाहते हैं तो आपको भी सुबह के समय 15-20 मिनट योगा, प्राणायाम और ध्यान जरूर करना चाहिए। इससे आपकी मांसपेशियों को आराम मिलेगा और आपको शरीर को दिनभर काम करने की ऊर्जा बी मिलेगी। 15-20 मिनट प्राणायाम और ध्यान करने से हमारा शरीर कई खतरनाक बीमारियों से भी सुरक्षित रहता है।

इसके रोजाना करने से शरीर को तनाव से बचाने में भी मदद मिलती है और ब्रेन फंक्शनिंग बढ़ती है। इसके साथ ही शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। रोजाना आप अच्छी सेहत के लिए श्वसन संबंधी योगासन जैसे अनुलोम-विलोम और कपालभाति को रूटीन में शामिल करें।

Also Read...

मानसून सीजन में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन

 

3. Morning Routine में सूरज की पहली किरण को करें शामिल

Morning Routine for Healthy Life

अगर आप हेल्दी लाइप जीना चाहते हैं तो आप अपनी अच्छी आदतों में सूरज की पहली किरण को भी जरूर शामिल करें। सुबह की धूप विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत है। इससे हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी भी पूरी होती है। इससे हमारे शरीर की हड्डियां और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

इतना ही नहीं इससे हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम को भी बेहतर होता है। सूरज की पहली किरण के सामने बैठने से त्वचा और बाल स्वस्थ रहते हैं, एनर्जी लेवल बढ़ता है। सूरज की पहली किरण के लिए आप सुबह 7 से 9 बजे के बीच 15-20 मिनट धूप लें सकते हैं।

Also Read...

Chai Na Peene Ke Fayde: छोड़े सुबह की चाय, हर दिन इन फायदों से करें एन्जॉय

 

4. Morning Routine में हेल्दी नाश्ते को करें शामिल

Morning Routine for Healthy Life

Healthy Life के लिए हमारा भोजन करना काफी जरूरी होता है। लेकिन फर्क इस बात से पड़ता है कि क्या हम जो भोजन कर रहे हैं वह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है भी या नहीं। Healthy Life के लिए आपको रोजाना सुबह हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता जरूर करना चाहिए। इससे हमारे दिन की शुरुआत अच्छी होती है और हमारा दिमाग शांत रहता है।

अच्छा नाश्ता करने से हमारे शरीर को भरपूर उर्जा मिलता है और हमारा दिन बेहतर होता है। आप अपने नाश्ते में अंकुरित अनाज, दही, फल और अंडे को अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। ये छोटी-छोटी हेल्दी आदतें आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। इन आदतों को अपनाकर आप एक Healthy Lifestyle जी सकते हैं। इसलिए आप आज से ही इन आदतों को अपनाना शुरू करें और अपने जीवन को बेहतर बनाएं।

Also Read...

पेट की चर्बी घटाने में असरदार है अग्निसार क्रिया, ऐसे करें अभ्यास

Advertisement
Next Article