W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

यूक्रेन में युद्ध खत्म करने को मास्को बातचीत के लिए तैयार : पुतिन

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस बातचीत को तैयार है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब रूस की ओर से यूक्रेन पर नए हमले किए जा रहे हैं।

03:50 AM Dec 26, 2022 IST | Shera Rajput

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस बातचीत को तैयार है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब रूस की ओर से यूक्रेन पर नए हमले किए जा रहे हैं।

यूक्रेन में युद्ध खत्म करने को मास्को बातचीत के लिए तैयार   पुतिन
Advertisement
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस बातचीत को तैयार है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब रूस की ओर से यूक्रेन पर नए हमले किए जा रहे हैं।
Advertisement
रूसी राष्ट्रपति ने रविवार को एक रूसी टीवी चैनल से साक्षात्कार के दौरान कहा, “हम यूक्रेन सैन्य अभियान के संबंध में उन सभी के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं जो एक स्वीकार करने योग्य समाधान चाहते हैं, लेकिन अब सब कुछ उन पर निर्भर है। हम नहीं, वे समझौते से इनकार कर रहे हैं।”
Advertisement
उन्होंने कहा कि हम अपने राष्ट्रीय और नागरिकों के हितों की रक्षा में लगे हैं। यूक्रेन के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि देश पर हमले जारी रहने के बीच पुतिन की यह टिप्पणी आई है।
Advertisement
रविवार को देशभर में हवाई हमले की चेतावनी दो बार जारी की गई थी, और दोपहर में तीन मिसाइलों ने आंशिक रूप से कब्जे वाले डोनेत्स्क क्षेत्र में क्रामटोरस्क शहर को निशाना बनाया।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×