Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

देश में पिछले 3 महीने बाद कोरोना के सर्वाधिक नए मामलों की पुष्टि, 118 और लोगों ने गंवाई जान

देश में पिछले 24 घंटें में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 25,000 से अधिक नये मामले आने और इनकी तुलना में केवल 17,455 और मरीजों के स्वस्थ होने के कारण सक्रिय मामलों में करीब 6 हजार का इजाफा हुआ है।

10:41 AM Mar 15, 2021 IST | Desk Team

देश में पिछले 24 घंटें में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 25,000 से अधिक नये मामले आने और इनकी तुलना में केवल 17,455 और मरीजों के स्वस्थ होने के कारण सक्रिय मामलों में करीब 6 हजार का इजाफा हुआ है।

देश में पिछले 24 घंटें में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 25,000 से अधिक नये मामले आने और इनकी तुलना में केवल 17,455 और मरीजों के स्वस्थ होने के कारण सक्रिय मामलों में करीब 6 हजार का इजाफा हुआ है। पिछले एक सप्ताह से इस बीमारी से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार तक 118 और मरीजों तथा रविवार को 158 लोगों की मौत हुई है।
Advertisement
शनिवार को यह 140, शुक्रवार को 117, गुरुवार को 126, बुधवार को 133, मंगलवार एवं सोमवार को 97-97 तथा रविवार को 100 दर्ज की गई थी। इस बीच देश में अब तक दो करोड़ 99 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय को विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार जारी आंकड़ों में इस दौरान कोरोना संक्रमण के 26,291 नये मामले सामने आये हैं जबकि रविवार को 25,317 नये मामले सामने आये थे।
देश में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 13 लाख 85 हजार 339 हो गयी है। इस बीच 17,455 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,10,07,352 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले करीब 6 हजार और बढ़ने से 2,19,262 हो गये हैं। इसी अवधि में 118  और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,58,725 हो गयी है। देश में रिकवरी दर आंशिक गिरावट के साथ 96.66 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़ कर 1.89 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर अभी 1.40 फीसदी पर ही बनी हुयी है।
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 6,460 और बढ़ने से इनकी संख्या अब 1,26,231 हो गयी है। राज्य में 8,861 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 21,34,072 लाख पहुंच गयी है जबकि 50 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 52,861 हो गया है। देश में सर्वाधिक नये मामले भी महाराष्ट्र से सामने आये हैं जहां 16,620 नये मामले आज सामने आये।

आज से दो दिन के लिए राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर बैंक कर्मचारी, बैंकों में प्रभावित रहेगा कामकाज 

Advertisement
Next Article