Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शेयर बाजार के अधिकांश सूचकांक बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 81,000 के पार

05:10 PM Aug 22, 2024 IST | Saumya Singh

शेयर बाजार : बाजार के लिए गुरुवार का कारोबारी सत्र मुनाफे वाला रहा। बाजार के करीब सभी सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 147 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,053 और निफ्टी 41 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,811 पर था। दिन के दौरान सेंसेक्स ने 80,954 से लेकर 81,236 और निफ्टी ने 24,784 से लेकर 24,867 की रेंज में कारोबार किया। बैंकिंग शेयरों ने बाजार का नेतृत्व किया। निफ्टी बैंक 300 अंक या 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,985 पर बंद हुआ।

Highlight : 

शेयर बाजार के अधिकांश सूचकांक बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति सुजुकी और एसबीआई टॉप गेनर्स थे। टाटा मोटर्स, एमएंडएम, विप्रो, एनटीपीसी, टीसीएस, पावर ग्रिड, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और नेस्ले टॉप लूजर्स थे। कारोबारी सत्र में छोटे और मझोले शेयरों में भी तेजी का ट्रेंड देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 400 अंक या 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,844 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 32 अंक या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,099 पर था।

Advertisement

प्राइवेट बैंक इंडेक्स सबसे अधिक तेजी के साथ बंद

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स सबसे अधिक तेजी के साथ बंद हुए हैं। वहीं, फार्मा, एनर्जी और आईटी इंडेक्स में गिरावट थी। जानकारों का कहना है कि बाजार में तेजी की वजह सकारात्मक वैश्विक संकेतों का होना है। अमेरिकी में नॉन-फार्म पेरोल डेटा कमजोर आने से सितंबर में ब्याज दरों में कमी की संभावना को बल मिला है।

एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार रूपक दे का कहना है कि निफ्टी ने एक फिर सीमित दायरे में कारोबार किया। हालांकि, इसमें बढ़त हुई है। अगर निफ्टी 24,650 के ऊपर बना रहता है तो छोटी अवधि में 25,000 को भी छू सकता है।

(Input From IANS)

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article