
पंजाब के मोहाली से एक डरा देना वाला मामला सामने आया है जहां एक मां ने अपनी 3 दिन की बेटी को जिंदा दफना दिया है। आरोपी महिला को डिप्रेशन का शिकार बताया जा रहा है। जब महिला से पूछा गया की उसने ऐसा क्यों किया तो उसने बताया की ये उसकी बच्ची नहीं है उसने बची को जन्म नहीं दिया है इस बच्ची को जादू टोना करके उसकी कोक में रखा गया है।
महिला गिरफ्तार को कर लिया गया
आपको बता दे जब उसके पति को पता चला तो उसने पुलिस से संपर्क किया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया की उसने बच्ची को पटियाला की राव नदी एरिया में गड्ढे में दफनाया है। पुलिस ने बच्ची को मैदान से बाहर निकलवाया और अस्पताल में भर्ती कराया। पीजीआई (पुलिस जनरल अस्पताल) सोमवार को बच्ची की मौत हो गई। महिला पर हत्या का आरोप लगाया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बच्ची को मारने की बात स्वीकार की
बच्ची की हत्या के आरोपी महिला के पति राजकुमार ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसके खुद के दो लड़के हैं। बड़ा बेटा 14 साल और छोटा बेटा 5 साल ह। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को जब वह काम से घर लौटा तो उसे बच्ची नहीं दिखी। उसने अपनी पत्नी से पूछा, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसने फिर पुलिस से संपर्क किया, और जब उन्होंने अनीता से पूछताछ की, तो उसने बच्ची को मारने की बात स्वीकार की।
बच्ची की नब्ज चल रही थी
आरोपी पत्नी के पति ने एसएचओ को बताया। कुलवंत सिंह ने कहा कि उसे पटियाला में राव नदी के पास एक गड्ढे से एक लड़की निकालने के लिए कहा गया था। जब वह वहां पहुंचे तो बच्ची की नब्ज चल रही थी, इसलिए वह उसे अस्पताल ले गए। वहां के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि लड़की बहुत बीमार है और शायद मर जाएगी, इसलिए उन्होंने उसे सेक्टर 16 के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। हालांकि, वहां लाए जाने के तुरंत बाद लड़की की मौत हो गई।
उसकी मां उसे अपने बच्चे के रूप में नहीं देखती
राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी काफी समय से कह रही है कि असल में उसने इस लड़की को जन्म नहीं दिया। वह जादू टोना के कारण दुनिया में आई है, और चूंकि उसकी मां उसे अपने बच्चे के रूप में नहीं देखती है।